शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री और दोनो डिप्टी सीएम, (सोर्स- IANS) 
बिहार

बिहार सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, JDU के हाथ से निकले कई अहम मंत्रालय; यहां देखें पूरी लिस्ट

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार की गठन के बाद अब विभागों का बंटवारा हो गया है। इस बार बीजेपी का दबदबा देखने को मिल रहा है, वहीं, जदयू के हाथों से कई अहम मंत्रालय निकल गए हैं।

मनोज आर्या

Bihar New Government Department Distrubution: बिहार में नई सरकार की गठन के बाद अब विभागों का बंटवारा हो गया है। आज बुधवार, (15 अप्रैल) को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उनके साथ विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। विभागों के बंटवारे में बीजेपी जेडीयू पर भारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास कुल 29 विभाग हैं। वहीं विजय चौधरी के पास 10 विभाग और बिजेंद्र यादव के पास 8 विभाग की जिम्मेदारी है।

सम्राट चौधरी के पास ये अहम विभाग

  • सामान्य प्रशासन
  • गृह
  • मंत्रिमंडल सचिवालय
  • निगरानी
  • निर्वाचन
  • राजस्व एवं भूमि सुधार
  • खान एवं भू-तत्व
  • नगर विकास एवं आवास
  • स्वास्थ्य
  • विधि
  • उद्योग
  • पथ निर्माण
  • कृषि
  • लघु जल संसाधन
  • श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण
  • पर्यटन
  • युवा, रोजगार एवं कौशल विकास
  • कला एवं संस्कृति
  • डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन
  • आपदा प्रबंधन
  • पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
  • सूचना प्रावैधिकी
  • खेल
  • सहकारिता
  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
  • गन्ना उद्योग
  • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
  • पंचायती राज

विजय कुमार चौधरी के पास क्या-क्या?

  • जल संसाधन
  • संसदीय कार्य
  • सूचना एवं जन-सम्पर्क
  • भवन निर्माण
  • अल्पसंख्यक कल्याण
  • शिक्षा
  • विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा
  • ग्रामीण विकास
  • परिवहन
  • उच्च शिक्षा

बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8 विभाग

  • ऊर्जा
  • योजना एवं विकास
  • मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
  • वित्त
  • वाणिज्य-कर
  • समाज कल्याण
  • खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
  • ग्रामीण कार्य

अब कैबिनेट विस्तार का इंतजार

बता दें कि एनडीए की नई सरकार से पहले नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक की थी और उस भंग किया था।  इसके बाद नई सरकार में सिर्फ तीन नेताओं ने ही शपथ ली है। इसलिए एक-एक के पास उतने सारे विभाग हैं। अब कैबिनेट विस्तार का इंतजार करना होगा। कैबिनेट विस्तार के बाद फिर से विभागों का बंटवारा होगा। इसमें तय होगा कि किसे कौन सा विभाग मिलता है। जब नीतीश कुमार की सरकार थी तो उस वक्त गृह विभाग सम्राट चौधरी के पास था। अब वे जब खुद मुख्यमंत्री बने हैं तो लगभग तय है कि गृह जैसा बड़ा विभाग उन्हीं के पास रहेगा।

बंगाल चुनाव के बाद कैबिनेट विस्तार

ऐसी चर्चा है कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधासनभा चुनाव के बाद बिहार में कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है। जब तक कैबिनेट विस्तार नहीं होता है, तब तक ये सभी निर्धारित विभाग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव के पास ही रहेगा। विभाग के बंटवारे में बीजेपी अब बड़े भाई की भूमिका में नजर आ रही है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?