नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

बिहार के लिए बड़ा दिन! नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नए CM की रेस में आया चौंकाने वाला नाम, शाम 4 बजे BJP की बैठक

Bihar में आज पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री चुना जाएगा। पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक होगी। सम्राट चौधरी रेस में सबसे आगे हैं, लेकिन नए चेहरे की भी संभावना है।

अर्पित शुक्ला

Bihar New CM: बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान मंगलवार को किया जाएगा। राज्य में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर्यवेक्षक के रूप में पटना पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें बिहार के अगले मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पद के लिए जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है, उनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सबसे आगे बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उनके नाम की सिफारिश की है, जिससे उनका दावा मजबूत माना जा रहा है। हालांकि, भाजपा के पिछले फैसलों को देखते हुए किसी नए चेहरे को सामने लाकर चौंकाने की संभावना भी बनी हुई है।

सम्राट चौधरी कुशवाहा समुदाय से आते हैं, जो पिछड़ी जातियों में यादवों के बाद बड़ा वर्ग माना जाता है। इसी समुदाय से प्राणपुर की विधायक निशा सिंह का नाम भी चर्चा में है, और महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने के नजरिए से पार्टी यह विकल्प भी चुन सकती है।

अति पिछड़ा वर्ग से भी दावेदारी

अति पिछड़ी जातियों से आने वाले नेताओं में मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। उनके अलावा दीघा से विधायक संजीव चौरसिया, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, और अन्य नेताओं जैसे हरि सहनी व रमा निषाद के नाम भी चर्चा में हैं।

अनुसूचित जाति से मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि भाजपा अनुसूचित जाति से किसी नेता को मुख्यमंत्री बना सकती है। इस वर्ग से जनक राम का नाम सामने आ रहा है, जो रविदास समुदाय से आते हैं और पहले मंत्री रह चुके हैं।

अन्य बड़े नाम भी रेस में

इसके अलावा लखेंद्र पासवान, भाजपा सांसद संजय जायसवाल और मंत्री दिलीप जायसवाल जैसे नेताओं के नाम भी संभावित उम्मीदवारों में गिने जा रहे हैं। मंगलवार दोपहर तक अटकलों का दौर जारी रहेगा। विधायक दल की बैठक के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

फिलहाल, सम्राट चौधरी सबसे मजबूत दावेदार नजर आ रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व के हाथ में है, देखना होगा कि भाजपा तय चेहरे पर मुहर लगाती है या फिर कोई नया नाम सामने लाकर सभी को चौंकाती है।

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका, 15km दूर तक सुनाई दी आवाज, 5 लोगों की मौत, कई घायल

तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में ली गईं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा, बाहर आते ही पुलिस पर उठाए सवाल

CBI से अंकिता के माता-पिता की मुलाकात, हत्या में VIP के शामिल होने का आरोप; जज की निगरानी में जांच की मांग

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत