तेजस्वी यादव व प्रशांत किशोर (डिजाइन फोटो) 
बिहार

राघोपुर से तेजस्वी यादव ने भरा नामांकन...लालू-राबड़ी भी रहे मौजूद, प्रशांत किशोर देंगे चुनौती?

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने राघोपुर से नामांकन दाखिल कर दिया है। जिसके बाद सबकी निगाहें जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर लगी हुई हैं।

अभिषेक सिंह

Tejashwi Yadav: बिहार चुनाव को लेकर चल रही सरगर्मियों के बीच विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। RJD नेता तेजस्वी यादव बुधवार दोपहर करीब 1:20 बजे हाजीपुर से कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। राघोपुर सीट के लिए उनके नॉमिनेशन फाइल करते समय उनके माता-पिता और बहन मीसा भारती भी मौजूद थीं।

तेजस्वी यादव ने 2015 और 2020 में राघोपुर सीट जीती थी। बुधवार को नॉमिनेशन के दौरान तेजस्वी यादव के सपोर्टर्स की भारी भीड़ जमा हुई। इस दौरान पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ-साथ राबड़ी देवी और मीसा भारती ने भी समर्थकों का अभिवादन किया।

रोज 15 रैलियां करेंगे तेजस्वी

पार्टी नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव रोजाना कम से कम 15 चुनावी रैलियों को एड्रेस करेंगे। वह पार्टी के अकेले ऐसे नेता हैं जो न सिर्फ अपनी पार्टी बल्कि सहयोगी पार्टियों के बीच भी सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं।

तैयार की जा रही ये रणनीति

RJD और उसके घटक दलों के सभी उम्मीदवार अपने चुनाव क्षेत्रों में तेजस्वी यादव से चुनावी रैलियां करवाने के लिए उत्सुक हैं। महागठबंधन के नेता के तौर पर तेजस्वी की चुनाव कैंपेन स्ट्रेटेजी इस तरह से बनाई जा रही है कि विपक्ष के नेता ज्यादा से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर अपनी पार्टी और उसके घटक दलों के उम्मीदवारों के लिए वोट मांग सकें।

पीके देंगे तेजस्वी को चुनौती?

अब जब तेजस्वी यादव ने राघोपुर से नामांकन दाखिल कर दिया है तो सबकी निगाहें जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर लगी हुई हैं। क्योंकि वह खुद तो यहां से नहीं लड़ रहे लेकिन उन्होंने चंचल सिंह को पार्टी का टिकट दिया है, जो कि राघोपुर के पुराने नेता हैं।

पहले प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को लेकर दावा किया था कि वह यदि चुनाव लड़ेंगे तो वे उनके खिलाफ लड़ेंगे। बाद में राघोपुर से भी लड़ने को लेकर कहा था कि जनता फैसला लेगी। हालांकि, इस सीट पर उन्होंने कल उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अब माना यह जा रहा है कि तेजस्वी के खिलाफ जोर-शोर से कैंपेन करेंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग का झगड़ा अभी तक सुलझा नहीं है। कांग्रेस 60 से ज्यादा सीटों की मांग कर रही है। आरजेडी 55 सीटें देने को तैयार है। इस बीच, महागठबंधन में शामिल पार्टियां अपने कुछ उम्मीदवारों को पार्टी सिंबल भी बांट रही हैं।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह