तेज प्रताप यादव व मुकेश रोशन (डिजाइन फोटो) 
बिहार

Election Results Breaking: तेज प्रताप यादव के लिए बुरी खबर, महुआ से आगे चल रहे मुकेश रोशन

Bihar Assembly Elections Results: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू हो चुकी है। लेकिन शुरुआती रुझानों में उनके बड़े बेटे यानी तेज प्रताप यादव के लिए बुरी ख़बर आ रही है।

अभिषेक सिंह

Mahua Elections Results: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू हो चुकी है। सूबे की सियासत के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे चुनावी मैदान में हैं। लेकिन शुरुआती रुझानों में उनके बड़े बेटे यानी तेज प्रताप यादव के लिए बुरी ख़बर आ रही है।

तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह इस चुनाव में जनशक्ति जनता दल बनाकर अलग चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, महुआ में  एलजेपी (R) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने सबको पीछे छोड़ दिया है। तेज प्रताप यादव यहां चौथे नंबर पर चल रहे हैं, जो कि उनके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

महुआ में इन उम्मीदवारों ने लड़ा चुनाव

महुआ सीट पर तेज प्रताप यादव और मुकेश रोशन के अलावा कई अन्य उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। जिनमें लोजपा (रालोद) के संजय कुमार सिंह, राकांपा के अखिलेश ठाकुर, बसपा की रिमझिम देवी और एआईएमआईएम के अमित कुमार शामिल हैं। राजद के मुकेश कुमार रोशन ने 2020 में यह सीट जीती थी। 2015 में, तेज प्रताप ने राजद की ओर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।

तेज प्रताप को RJD से किया गया बाहर

तेज प्रताप को 25 मई को राजद से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। एक दिन पहले, उन्होंने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर स्वीकार किया था कि वह एक महिला के साथ रिश्ते में थे। हालांकि, बाद में उन्होंने पोस्ट हटा दिया और दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।

लालू प्रसाद यादव ने भी तेज प्रताप को उनके गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई थी। निष्कासन के कुछ दिनों बाद, तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि उनके और उनके छोटे भाई तेजस्वी के बीच दरार पैदा करने की साजिश रची जा रही है।

दो चरणों में आयोजित हुए थे चुनाव

बिहार में इस बार दो चरणों में विधानसभा चुनाव आयोजित किए गए थे। पहले चरण में 6 नवंबर को तो दूसरे फेज के लिए 11 नवंबर को मतदान हुआ था। दोनों ही चरणों में बंपर वोटिंग देखने को मिली है। जिसमें कुल 66.91 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें 62.8 परसेंट पुरुषों तो 71.6 फीसदी महिलाओं ने वोट डाला है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला