राहुल गांधी, अखिलेश यादव (फोटो-सोशल मीडिया) 
बिहार

'अवध से भाजपा को हटाया, मगध से भी हटाएंगे', बिहार पहुंचते ही दहाड़े अखिलेश यादव-Video

Akhilesh Yadav News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने बिहार पहुंच गए हैं। पटना एयरपोर्ट पत्रकारों से उन्होंने कहा अवध से भाजपा को हटाने के बाद मगध में भाजपा को हराएंगे।

Saurabh Pal

Bihar Politics: बिहार में उत्तर भारत के तीन बड़े राज नेता इंडिया गठबंधन की वोट अधिकार यात्रा में शामिल होंगे। राजद नेता तेजस्वी यादव और राहुल गांधी तो पहले से ही यात्रा कर रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बिहार का रुख किया है। बिहार में एक बार अखिलेश यादव और राहुल गांधी साथ दिखेंगे।

वोट चोरी और वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ पिछले 11 दिनों से चल रही है। यात्रा तेजी से अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रही है। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के नेता बारी-बारी से शामिल होकर अपना वोट चोरी के खिलाफ विपक्षी एकता संबल देने का काम कर रहे हैं।

पटना एयरपोर्ट पहुंचे अखिलेश यादव

वहीं वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव शुक्रवार शाम को बिहार पहुंच गए। पटना एयरपोर्ट शाम को अखिलेश यादव पहुंचे। सपा सुप्रीमो को रिसीव करने राजद सांसद संजय यादव पहुंचे थे। कल वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने के बाद छपरा में इंडिया गठबंधन की जनसभा को अखिलेश यादव संबोधित करेंगे।

'अवध के बाद भाजपा को मगध से हटाएंगे'

एयर पोर्ट पत्रकारों से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कहा कि अवध से हम लोगों ने बाहर किया भाजपा को। अब मगध के लोगों की जिम्मेदारी है भाजपा को बाहर करने की। अवध से हटाया है भाजपा को मगध से भी हटेगी। बिहार की जनता ने वोट अधिकार यात्रा को भरपूर समर्थन दिया है। इस बार बिहार की जनता की आवाज सुनाई दे रही है, भाजपा बिहार से बाहर होने जा रही है। इन्होंने संविधान का हनन किया है। खुशी है कि बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी ने यात्रा निकाल वोट का अधिकार बचाने का काम किया है।

गांधी मैदान में होगी महागठबंधन की बड़ी रैली

बता दें कि 31 अगस्त तक राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में वोट अधिकार यात्रा चलेगी। इसके बाद एक दिन का ब्रेक रहेगा। 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एक बड़ी रैली होगी। इस रैली में देश भर से इंडिया गठबंधन के बड़े नेता आएंगे। इसी रैली में तेजस्वी यादव को महागठबंधन सीएम का फेस घोषित कर सकती है।

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO