एक-दूसरे को माला पहनाते प्रिंसिपल और टीचर। इमेज-सोशल मीडिया 
बिहार

60 साल के प्रिंसिपल ने 28 साल की टीचर से रचाई शादी, पोल खुलने पर बिहार में मचा बवाल

Muzaffarpur Principal Teacher Marriage : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शादी ने सनसनी फैला दी है। यहां के एक प्रिंसिपिल ने अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका से नेपाल में जाकर शादी रचा ली है।

रंजन कुमार

Bihar Viral Marriage News : मुजफ्फरपुर की यह प्रेम कहानी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। प्यार की इस दास्तां में उम्र का फासला और सरहद की दीवारें तो टूटी ही हैं, साथ ही इसने सामाजिक और कानूनी विवादों को भी जन्म दे दिया है। दरअसल, मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के 60 वर्षीय प्रिंसिपल राकेश साह ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय शिक्षिका शाइस्ता परवीन से निकाह कर लिया है।

मामला तब खुला, जब सोशल मीडिया पर इस जोड़े की शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए। बताया जा रहा है कि बीते 18 फरवरी को यह जोड़ा चुपके से नेपाल के प्रसिद्ध जनकपुर धाम पहुंचा और वहां रीति-रिवाजों के साथ विवाह के बंधन में बंध गया। राकेश साह न केवल उम्र में शाइस्ता से काफी बड़े हैं, बल्कि वे पहले से शादीशुदा हैं और उनके चार बच्चे भी हैं । दो अलग-अलग समुदायों से जुड़े इस विवाह की खबर जैसे ही गांव पहुंची, इलाके में हड़कंप मच गया।

अपहरण का आरोप और परिवार का विरोध

इस शादी से शिक्षिका शाइस्ता के परिजन गहरे सदमे में हैं। शाइस्ता के भाई ने औराई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि प्रिंसिपल राकेश साह ने उसकी बहन को डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर अगवा किया है। भाई की शिकायत पर पुलिस ने प्रिंसिपल, उनकी पहली पत्नी और बेटी समेत कुल सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। परिजनों ने आशंका जताई है कि शाइस्ता को बंधक बनाकर रखा गया है और उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

सोशल मीडिया पर शाइस्ता की सफाई

इन गंभीर आरोपों के बीच शाइस्ता परवीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । वीडियो में शाइस्ता ने अपहरण की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी और बिना किसी दबाव के राकेश साह से शादी की है। शाइस्ता का दावा है कि वे दोनों साल 2025 में ही आपसी सहमति से विवाह कर चुके थे और अब वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

पुलिस की कार्रवाई और तनाव का माहौल

मामला दो समुदायों के बीच होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। औराई थाना प्रभारी रानोवर परवीन ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस गहराई से जांच कर रही है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए तीन आरोपियों के मोबाइल जब्त कर उनके कॉल डिटेल्स की बारीकी से जांच की जा रही है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला