पीएम मोदी, काला झंडा दिखाते युवक (फोटो-सोशल मीडिया) 
बिहार

बिहार में PM मोदी का विरोध; दिखाया काला झंडा, RJD ने VIDEO शेयर कर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मोतिहारी में जनसभा के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। रैली में पीएम मोदी के संबोधन के बीच दो युवकों ने काले झंडे दिखाए। विरोध का वीडियो राजद ने शेयर किया है।

Saurabh Pal

मोतिहारीः बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव मद्देनजर सभी सियासी दल गुणा गणित बैठाने में लगे हुए हैं। इस बीच भजापा ने के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की मोतिहारी में एक जनसभा हुई। इस जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा मंच पर सीएम नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित बिहार सरकार के अन्य नेता मंत्री मौजूद रहे।

जनसभा में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना संबोधन दे रहे थे, इसी दौरान भीड़ से दो युवकों द्वारा प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाए गए। पीएम मोदी को काला झंडा दिखाने का वीडियो कैमरे में कैद हो गया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

राजद ने शेयर किया पीएम मोदी के विरोध का वीडियो

राष्ट्रीय जनता दल ने वायरल वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया है। इसके अलावा भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा कि बिहार के युवा 80 प्रतिशत बेरोजगार हैं। इसके बावजूद निकम्मी सरकार का ध्यान केवल बिहारवासियों को झूठे वादों से भ्रमित कर कुर्सी हथियाने और इसके लिए गरीब बिहारवासियों का मतदान करने का अधिकार छीनने पर ही है।

मोतिहारी जनसभा प्रधानमंत्री के संबोधन की मुख्य बातें

पीएम मोदी ने मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में मोतिहारी मुंबई जैसा होगा, पटना पुणे जैसा होगा और गुरुग्राम की तरह गया में रोजगार के अवसर उपल्बध होंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए हम संकल्पित हैं।

इसके अलावा पीएम ने पूर्व की यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब केंद्र राजद और कांग्रेस की साझा सरकार थी तो बिहार को 10 साल में मात्र 2 लाख करोड़ दिए गए। ये लोग नीतीश कुमार से बिहार से बदला ले रहे थे। 2014 में जब हमारी सरकार बनी तो हमने बदले की प्रथा बदल दी।

वहीं पीएम मोदी ने हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बिहार को 4 अमृत भारत ट्रेनों की सौगात दी। उन्होंने सभी ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इनमें से एक ट्रेन मोतिहारी से नई दिल्ली जाएगी।

RSS Rashtra Vandanam LIVE: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम; पूर्व CJI और मोहन भागवत स्टेज पर मौजूद

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा