सर्दियों के मौसम में car का ख्याल रखना जरूरी हो जैतै है (सौ. Freepik)  
ऑटोमोबाइल

सर्दियों से पहले ये 5 काम गाड़ी के लिए हैं बेहद जरूरी, पूरे सीजन नहीं आएगी कोई परेशानी

सर्दियों के मौसम में गाड़ी में कई तरह की दिक्कतें आने लगती हैं, लेकिन उससे पहले ही आपको कुछ कदम जरूर उठाने चाहिए ताकि आपकी गाड़ी में किसी प्रकार की परेशानी न आए।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. सर्दियों के मौसम में कार में कई तरह की दिक्कत आती है और उसकी परफॉर्मेंस भी डाउन हो जाती है, लेकिन आप सर्दियों के मौसम के आने से पहले ही कुछ काम ऐसे हैं जो अपनी कार में करवा सकते हैं। जिससे इस मौसम के अंदर भी अच्छी परफॉर्मेंस बरकरार रहे और माइलेज भी कम न हो।

इंजन ऑयल और फिल्टर चेक

सर्दियों के मौसम के आने से पहले आपको अपने इंजन ऑयल को चेक करना है ताकि उसमें कोई गांठ या फिर गंदा तेल जमा न हो। इसके अलावा आप गाड़ी का इंजन ऑयल चेंज भी कर सकते हैं। साथ ही आपको फिल्टर को भी चेक करना है ताकि उसमें किसी तरह की गंदगी न फंसी हो जो आगे जाकर परेशानी का कारण बन सकती है।

बैटरी चेकअप

कार की बैटरी का चेकअप भी जरूरी है। सर्दियों के मौसम से पहले अगर आप कार की बैटरी को दिखवा लें ताकि उसमें किसी तरह की खराबी न हो क्योंकि कार की बैटरी सर्दियों के मौसम में जल्दी ठंडी हो जाती है। जो बाद में परेशानी करती है। आप इसके लिए उसे रिपेयर या फिर चेंज भी करवा सकते हैं और बैटरी को साफ करवाना भी जरूरी है।

टायर प्रेशर और ग्रिप

सर्दियों के आने से पहले टायर का प्रेशर कहीं कम तो नहीं, यह जरूर देखें, ताकि आपकी गाड़ी की माइलेज कम न हो। सर्दियों से पहले टायर का प्रेशर सही रहना चाहिए और ग्रिप का भी ध्यान रखें, ताकि टायर घिसे हुए फिसलने की स्थिति में न हो।

कूलेंट चेक

सर्दियों में इंजन को ठंड से बचने के लिए कूलेंट की भूमिका अहम होती है। ऐसे में कूलेंट की मात्रा सही है कि नहीं, यह देखना बहुत जरूरी है और आप इसे तब भी चेक करें ताकि आपका इंजन ओवरहीटिंग और ठंड से बचा रहे।

ब्रेक सिस्टम

सर्दियों में सड़कों पर काफी फिसलन रहती है। ऐसे में आपको अपने ब्रेक को जरूर चेक करना चाहिए ताकि आपकी ब्रेक पैडल, ब्रेक फ्लुइड और ब्रेक डिस्क अच्छी तरह से काम कर रही हैं या नहीं, ताकि आप इस मौसम में भी सुरक्षित तरीके से गाड़ी चला सकें।

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली पुलिस ने आरोपी हरिराम बंसल को किया गिरफ्तार; 7 की मौत, रेस्क्यू जारी

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन