Volkswagen Golf GTI में क्या है खास फीचर्स। (सौ. Volkswagen) 
ऑटोमोबाइल

Volkswagen Golf GTI भारत में 26 मई को लॉन्च के लिए तैयार, सिर्फ 150 लोगों को मिलेगा पहला मौका

26 मई को एक हाई-परफॉर्मेंस हैचबैक Volkswagen Golf GTI लॉन्च होने वाला है, जिसमें दमदार इंजन, स्पोर्टी लुक और एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे, जो लॉन्च से पहले ही चर्चा का विषय बने हुए हैं।

सिमरन सिंह

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में 26 मई को एक हाई-परफॉर्मेंस हैचबैक दस्तक देने जा रही है — Volkswagen Golf GTI। अपने दमदार इंजन, स्पोर्टी लुक और एडवांस फीचर्स के चलते यह कार लॉन्च से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है। खास बात यह है कि भारत में इस कार की सिर्फ 150 यूनिट्स ही लाई जा रही हैं, जिनकी बुकिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। ऐसे में यह कार अब 'लिमिटेड एडिशन एक्सक्लूसिव क्लब' की सदस्य बन चुकी है।

क्यों खास है Golf GTI?

Volkswagen Golf GTI में 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह इंजन 265 HP की पावर और 370 Nm टॉर्क जनरेट करता है। 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में इसे महज़ 5.9 सेकंड लगते हैं, जबकि टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है।

लुक और इंटीरियर: पावर के साथ प्रीमियम अनुभव

फॉक्सवैगन ने इस कार को स्टाइलिश और आधुनिक बनाया है। इसका फुल-ब्लैक इंटीरियर, स्पोर्ट बकेट सीट्स और 3-स्पोक लेदरेट स्टीयरिंग व्हील इसे अलग पहचान देते हैं।

  • 12.9 इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन
  • 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • 7-स्पीकर साउंड सिस्टम
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • एंबियंट लाइटिंग
  • वायरलैस चार्जर

ये फीचर्स इसे एक परफेक्ट प्रीमियम हैचबैक बनाते हैं।

चार एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन

Volkswagen Golf GTI फिलहाल Kings Red, Grenadilla Black, Oryx White और Moonstone Grey रंगों में उपलब्ध होगी, जिससे ग्राहक अपनी पसंद का परफेक्ट शेड चुन सकते हैं।

कीमत और कॉम्पटीशन

Golf GTI की ऑन-रोड कीमत दिल्ली में ₹56.7 लाख बताई जा रही है, जबकि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 60 लाख रुपये के करीब हो सकती है। यह कार भारत में Volkswagen Tiguan R Line SUV और Mini Cooper जैसे प्रीमियम सेगमेंट वाहनों को कड़ी टक्कर देने वाली है।

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर

Amit Shah: 1982 की वह पहली मुलाकात, जिसने बदल दी भारतीय राजनीति की दिशा; जानिए मोदी-शाह की दोस्ती का राज

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा