TVS Jupiter 110 में क्या है खास। (सौ. TVS) 
ऑटोमोबाइल

TVS Jupiter 110: भारत में फिर बढ़ी स्कूटर की डिमांड, खरीदने से पहले जानें ये 5 बड़े अपडेट

TVS Jupiter 110: भारत के स्कूटर बाजार में भले ही बड़े इंजन वाले मॉडल तेजी से लोकप्रिय हो रहे हों, लेकिन TVS Jupiter 110 अभी भी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्कूटर्स में से एक है।

सिमरन सिंह

TVS scooters India: भारत के स्कूटर बाजार में भले ही बड़े इंजन वाले मॉडल तेजी से लोकप्रिय हो रहे हों, लेकिन TVS Jupiter 110 अभी भी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्कूटर्स में से एक है। TVS की यह कम्यूटर स्कूटर लंबे समय से कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिक्री करने वाले मॉडलों में शामिल रही है। 110cc और 125cc दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध, Jupiter भारत में अपने भरोसेमंद परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकल डिजाइन के लिए जानी जाती है।

TVS Jupiter 110: वेरिएंट और कीमतें

TVS Jupiter 110 कई वेरिएंट्स में आती है, जिनकी एक्स-शोरूम कीमतें इस प्रकार हैं:

  • Drum: ₹72,400
  • Drum Alloy: ₹77,200
  • Drum SXC: ₹81,000
  • Disc SXC: ₹84,500
  • Special Edition: ₹85,400

यदि आप इस स्कूटर को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये 5 अहम बातें जरूर जान लें।

स्लीक और मॉडर्न डिजाइन

TVS Jupiter 110 को 2024 के मध्य में बड़ा डिजाइन अपडेट दिया गया। इसमें LED हेडलैंप, LED DRL, LED टर्न इंडिकेटर्स और LED टेललाइट जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। फ्रंट एप्रन के सेंटर में लगी स्लीक LED DRL लाइटबार और ग्लॉस ब्लैक इंसर्ट से घिरा LED ब्रेक लैंप स्कूटर को एक प्रीमियम लुक देता है। यह डिजाइन पहली नजर में ही ध्यान खींच लेता है।

कलर ऑप्शंस और वेरिएंट्स

TVS Jupiter 110 कुल 5 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें ब्रेक और व्हील के आधार पर बदलाव देखने को मिलता है। स्कूटर 6 रंगों में आती है: Dawn Blue Matte, Galactic Copper Matte, Titanium Grey Matte, Starlight Blue Gloss, Lunar White Gloss और Meteor Red Gloss। हालांकि, रंग विकल्प हर वेरिएंट में अलग-अलग हो सकते हैं।

डिजिटल डिस्प्ले और कनेक्टिविटी

स्कूटर को अधिक मॉडर्न बनाने के लिए इसमें स्मार्टXonnect टेक्नोलॉजी वाला फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, वॉयस कमांड, कॉल और SMS अलर्ट, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी, एवरेज फ्यूल इकोनॉमी जैसे कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, जो टेक-सेवी राइडर्स के लिए काफी उपयोगी हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

TVS Jupiter 110 में 113.3cc एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है जो 7.91 bhp पावर और 9.2 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें कंपनी की iGo Assist तकनीक भी दी गई है, जो शुरुआती पिकअप और ओवरटेक के दौरान टॉर्क को 9.8 Nm तक बढ़ा देती है। इंजन OBD-2B नॉर्म्स के अनुरूप है, जो लगातार इंजन की परफॉर्मेंस मॉनिटर करता है।

सेफ्टी फीचर्स

TVS Jupiter 110 में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक (टॉप वेरिएंट्स), CBS (Combi-Braking System), इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, ऑटो-कैंसलिंग इंडिकेटर्स, साइड स्टैंड इंडिकेटर, फॉलो-मी-होम हेडलैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में और भी सुरक्षित बनाते हैं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी