Tata Punch Facelift (Sources. Tata) 
ऑटोमोबाइल

लॉन्च होते ही छा गई Tata Punch Facelift, कीमत और फीचर्स के साथ 5-स्टार सेफ्टी वाली SUV मचाएंगी तहलका

Tata Cars India: Tata Motors ने आखिरकार नई Tata Punch Facelift को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। अक्टूबर 2021 में पहली बार लॉन्च हुई पंच टाटा के लिए गेमचेंजर साबित हुई थी।

सिमरन सिंह

New Tata Punch Facelift Price And Features: Tata Motors ने आखिरकार नई Tata Punch Facelift को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। अक्टूबर 2021 में पहली बार लॉन्च हुई पंच टाटा के लिए गेमचेंजर साबित हुई थी और अब कंपनी ने इसे अब तक के सबसे बड़े अपडेट के साथ पेश किया है। नई पंच में बाहर से लेकर अंदर तक बड़े बदलाव किए गए हैं। खास बात यह है कि अब इसमें ज्यादा पावरफुल इंजन का विकल्प भी मिल रहा है, जिससे यह माइक्रो SUV सेगमेंट में और मजबूत दावेदार बन गई है।

कीमत, परफॉर्मेंस और iCNG AMT की खासियत

नई टाटा पंच की शुरुआती कीमत ₹5.59 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह भारत की पहली iCNG AMT SUV है, जो कम खर्च में ऑटोमैटिक ड्राइविंग का मजा देती है। कंपनी के मुताबिक, यह SUV केवल 11.1 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जो इस सेगमेंट के हिसाब से काफी प्रभावशाली है।

इंटीरियर में बड़ा बदलाव, अब दिखेगी प्रीमियम SUV वाली फील

2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट का केबिन पूरी तरह मॉडर्न बना दिया गया है। इसमें अब 10.25-इंच की बड़ी टचस्क्रीन, टाटा का नया चमकदार लोगो वाला स्टीयरिंग व्हील और टच-बेस्ड AC कंट्रोल्स दिए गए हैं। इन बदलावों से कार का इंटीरियर पहले से ज्यादा हाई-टेक और प्रीमियम नजर आता है।

इंजन ऑप्शन: अब और ज्यादा पावर

नई पंच में पुराना भरोसेमंद 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (88 PS) पहले की तरह मिलेगा। इसके साथ ही टाटा ने एक नया 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी पेश किया है, जो 120 PS की पावर देता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो ज्यादा पावर चाहते हैं।

सेफ्टी में नंबर वन: 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड

सेफ्टी के मामले में 2026 टाटा पंच ने बड़ा कदम उठाया है। इसके सभी वेरिएंट्स में अब 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा ESC, ABS, हिल होल्ड असिस्ट, TPMS, 360-डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX माउंट्स और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स शामिल हैं।

क्रैश टेस्ट में साबित हुई मजबूती

टाटा मोटर्स ने नई पंच का क्रैश टेस्ट भी दिखाया, जिसमें 50 किमी/घंटा की रफ्तार से ट्रक से आमने-सामने टक्कर के बावजूद SUV का ढांचा सुरक्षित रहा और चारों दरवाजे आसानी से खुल गए। इसी दमदार प्रदर्शन के चलते इसे Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

बुकिंग शुरू, कहां से खरीदें?

नई टाटा पंच फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू हो चुकी है। ग्राहक अपने नजदीकी टाटा शोरूम या कंपनी की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस