MG Comet EV जो लोगों के बीच फेमस होती जा रही है। (सौ. Design) 
ऑटोमोबाइल

17 साल बाद टाटा नैनो जैसा चार्म, MG Comet इलेक्ट्रिक कार के रूप में वापस

इसकी लोकप्रियता आज भी कायम है। अगर आप टाटा नैनो जैसी कार को मिस कर रहे हैं और कुछ ऐसा ही खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार विकल्प मौजूद है।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: 17 साल पहले, भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में क्रांति लाने के उद्देश्य से Tata Nano लॉन्च की गई थी। अपने कॉम्पैक्ट डिजाइन और आसानी से ट्रैफिक में चलने की काबिलियत के कारण इसे काफी सराहा गया। हालांकि, अब यह कार प्रोडक्शन में नहीं है, लेकिन इसकी लोकप्रियता आज भी कायम है। अगर आप टाटा नैनो जैसी कार को मिस कर रहे हैं और कुछ ऐसा ही खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार विकल्प मौजूद है।

MG Comet EV: नैनो की झलक वाली इलेक्ट्रिक कार

हम जिस कार की बात कर रहे हैं, वह है MG Comet EV, जिसका डिजाइन काफी हद तक Tata Nano से मेल खाता है। यह कार GSEV (ग्लोबल स्मार्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल) प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यह एक दो-दरवाजों वाली टॉल-बॉय हैचबैक है, जिसमें चार लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

इंटेलिजेंट फीचर्स से लैस

MG Comet EV में iSMART इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो 55 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स सपोर्ट करता है। इसमें रिमोट व्हीकल फंक्शन, जैसे- एसी स्टार्ट, लॉक/अनलॉक, स्टेटस चेक, लाइव लोकेशन शेयरिंग और ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यह कार 100+ वॉयस कमांड को सपोर्ट करती है, जिसमें 35 से अधिक हिंग्लिश कमांड भी शामिल हैं। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सुरक्षा और परफॉर्मेंस

MG Comet EV में सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड कंट्रोल, क्रीप मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, यह एसी फास्ट चार्जिंग का विकल्प भी प्रदान करती है।

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, CM सुवेंदु पहुंचे अस्पताल

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी