Tata Altroz 2025 में क्या कुछ है खास। (सौ. tata) 
ऑटोमोबाइल

Tata Altroz 2025 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, जानें इसकी 5 बड़ी खासियतें

Tata Motors प्रीमियम हैचबैक Altroz का 2025 फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹6.89 लाख रखी गई है। जो कई शानदार फीचर्स से साथ यूजर का अनुभव अच्छा बनाती है।

सिमरन सिंह

Tata Motors ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक Altroz का 2025 फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹6.89 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह अपडेटेड मॉडल एक बार फिर Maruti Suzuki Baleno और Hyundai i20 जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने को तैयार है।

1. ज्यादा शार्प लुक और स्टाइलिश अपडेट्स

नई Altroz की ओवरऑल सिल्हूट पहले जैसी ही है, लेकिन इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं जो इसे और ज्यादा मॉडर्न बनाते हैं। इसमें अब ऑल-LED हेडलैम्प्स मिलते हैं जिनके साथ आइब्रो-स्टाइल DRLs दिए गए हैं। नई 3D ग्रिल, और री-डिज़ाइन्ड बंपर इसे फ्रेश लुक देते हैं। पीछे की तरफ स्लिम LED टेललैम्प्स जो एक स्ट्रिप से जुड़े हैं, काफी प्रीमियम फील देते हैं। साथ ही, Tata Curvv कॉन्सेप्ट से प्रेरित नए फ्लश डोर हैंडल्स और दो नए शेड्स—Dune Glow और Ember Glow भी पेश किए गए हैं।

2. प्रीमियम इंटीरियर के साथ हाई-टेक फीचर्स

केबिन के अंदर भी अब काफी बदलाव किए गए हैं। नया 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अब डैशबोर्ड पर आकर्षक तरीके से मौजूद हैं। इसके अलावा, 360 डिग्री कैमरा, नया सीट अपहोल्स्ट्री, बेहतर एम्बिएंट लाइटिंग, और सिंगल-पेन सनरूफ जैसी सुविधाएं इसे प्रीमियम बनाने में मदद करती हैं।

3. इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव

Altroz 2025 में वही 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 86bhp पावर और 115Nm टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड AMT और 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं। यह गाड़ी अब भी CNG वेरिएंट में उपलब्ध है और अपनी सेगमेंट में डीजल इंजन ऑफर करने वाली इकलौती कार है।

4. चार ट्रिम्स में होगी उपलब्ध

Tata ने नई Altroz को Smart, Pure, Creative, और Accomplished चार मुख्य ट्रिम्स में लॉन्च किया है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार वेरिएंट चुन सकते हैं।

5. बुकिंग 2 जून से शुरू

इसकी कीमत ₹6.89 लाख से शुरू होकर ₹11.29 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। बुकिंग 2 जून से शुरू होगी और जल्द ही डिलीवरी भी शुरू की जाएगी।

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, CM सुवेंदु पहुंचे अस्पताल

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट