Simple Wave की इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या है खास। Source. Simple Wave
ऑटोमोबाइल

Simple Wave Electric Scooter लॉन्च, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज, कीमत देखकर कहेंगे- ये तो कमाल है

Simple Wave Price: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। बता दें कि Simple Energy ने आखिरकार अपनी नई Wave इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।

सिमरन सिंह

Simple Wave Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। बता दें कि Simple Energy ने आखिरकार अपनी नई Wave इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। वहीं कंपनी ने इसे खासतौर पर फैमिली और रोजाना शहर में सफर करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। देखा जा रहा है कि Wave को Simple Energy की अब तक की ज्यादा प्रैक्टिकल और सुलभ पेशकश माना जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत लंबी रेंज, बड़ा स्टोरेज और कई स्मार्ट फीचर्स हैं।

6 वेरिएंट में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹1.09 लाख

Simple Wave के बारे में बताए तो इसको कंपनी ने 6 वेरिएंट में उतारा है। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,09,999 रुपये रखी गई है। वहीं अलग-अलग वेरिएंट में 4 बैटरी क्षमता और रेंज कॉम्बिनेशन दिए गए हैं जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं। बता दें कि स्कूटर को Pearl White, Polar Blue, Forest Green, Coral Red, Twilight Black और Dolphin Grey समेत 6 कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसका डिजाइन कंपनी के परफॉर्मेंस-केंद्रित मॉडल्स की तुलना में ज्यादा सिंपल और फैमिली-फ्रेंडली रखा गया है।

243 KM तक की रेंज, 90 kmph की टॉप स्पीड

जानकारी में बताया गया है कि Wave के टॉप वेरिएंट में 5 kWh बैटरी दी गई है और कंपनी के दावे के मुताबिक इसकी IDC रेंज 243 km तक है। वहीं बेस वेरिएंट की रेंज 110 km बताई गई है।

वेरिएंटबैटरीIDC रेंजटॉप स्पीड
Wave Plus5 kWh243 km90 kmph
Wave TFT/EBN3.7 kWh171 km90 kmph
Wave S2.7 kWh132 km90 kmph
Wave S2.2 kWh110 km70 kmph

वहीं कंपनी के अनुसार स्कूटर 0 से 40 kmph की रफ्तार 3.3 सेकंड में पकड़ सकता है। हालांकि इसका फोकस स्पोर्टी परफॉर्मेंस के बजाय डेली कम्यूटिंग पर है।

70 लीटर का बूट और स्मार्ट फीचर्स

Simple Wave में कई शानदार फीचर्स है जिसमें बड़े 70-लीटर अंडरसीट स्टोरेज की खासियत मिलती है। इसके अलावा छोटे सामान के लिए साइड पैनल पर Pill Storage और फ्रंट एप्रन में भी स्टोरेज स्पेस दिया गया है। वहीं ऊंचे वेरिएंट में 7-इंच TFT और निचले मॉडल में 7-इंच LCD कंसोल मिलता है। इनमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल, कॉल/SMS अलर्ट, रिवर्स मोड, जियोफेंसिंग, हिल होल्ड और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।

इन स्कूटर्स से होगा मुकाबला

अभी सभी मॉडल को देखते हुए माना जा रहा है कि Simple Wave का मुकाबला TVS iQube, Bajaj Chetak, Hero Vida VX2 और Ather Konark जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा। वहीं लंबी दावा की गई रेंज, बड़ा स्टोरेज और कई वेरिएंट इसे फैमिली ईवी खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प बना सकते हैं।

Ram Mandir Trust Decisions: पहले CEO जितेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी महासचिव, राम मंदिर में किसे क्या जिम्मेदारी?

भावनगर पारा यार्ड रिमॉडलिंग को रेलवे की मंजूरी; ₹125 करोड़ से होगा अपग्रेड, जानें प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

Kal Ka Mausam : यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?

Jitendra Mishra: कौन हैं एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, जो बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO?