Royal Enfield Classic 650 जल्द होगी भारत में लॉन्च। (सौ. Royal) 
ऑटोमोबाइल

Royal Enfield Classic 650: जल्द होने जा रही है लॉन्च, जानें फीचर्स, इंजन और कीमत

रॉयल एनफील्ड के 650cc प्लेटफॉर्म पर बनी छठी बाइक होगी, जिसे Interceptor 650, Continental GT 650, Super Meteor, Bear 650 और Shotgun के साथ बेचा जाएगा।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! कंपनी जल्द ही Royal Enfield Classic 650 को भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। यह बाइक 27 मार्च को लॉन्च होने की उम्मीद है। यह रॉयल एनफील्ड के 650cc प्लेटफॉर्म पर बनी छठी बाइक होगी, जिसे Interceptor 650, Continental GT 650, Super Meteor, Bear 650 और Shotgun के साथ बेचा जाएगा। अगर आप भी इस बाइक का इंतजार कर रहे हैं, तो आइए इसके फीचर्स और कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी जानते हैं।

पावरफुल इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

Royal Enfield Classic 650 में 648cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 46.3bhp की पावर और 52.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यही इंजन कंपनी की अन्य 650cc बाइक्स में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो राइडिंग को और भी स्मूथ बनाता है। यह बाइक शहर और हाईवे दोनों के लिए बेहतरीन मानी जा रही है। अगर आप एक पावरफुल और स्टाइलिश बाइक की तलाश में हैं, तो Classic 650 एक शानदार विकल्प हो सकता है।

फीचर्स में क्या होगा खास?

Royal Enfield Classic 650 को कई एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:

  • LED हेडलाइट्स, टेललाइट्स और इंडिकेटर्स – जिससे लुक भी शानदार लगेगा और नाइट राइडिंग के लिए परफेक्ट होगी।
  • डुअल-चैनल ABS – बेहतर ब्रेकिंग और सेफ्टी के लिए।
  • Tripper नेविगेशन पॉड – जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आएगा।

क्लासिक डिजाइन, लेकिन ज्यादा मस्कुलर लुक

डिजाइन की बात करें तो Classic 650 का लुक Classic 350 से मिलता-जुलता होगा, लेकिन यह साइज में बड़ी और ज्यादा मस्कुलर होगी।

  • इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर शॉक्स दिए गए हैं, जिससे राइड क्वालिटी बेहतरीन होगी।
  • फ्रंट और रियर दोनों में सिंगल डिस्क ब्रेक होंगे, जिससे ब्रेकिंग सिस्टम मजबूत होगा।

Royal Enfield Classic 650 की संभावित कीमत

Royal Enfield Classic 650 की एक्स-शोरूम कीमत ₹3.40 लाख से ₹3.50 लाख के बीच हो सकती है। यह बाइक Super Meteor से सस्ती होगी और कंपनी के पोर्टफोलियो में एक नया विकल्प जोड़ेगी।

इसमें सिंगल-सीट सेटअप मिलेगा, लेकिन कंपनी एक बोल्ट-ऑन पिलियन सीट का भी ऑप्शन देगी। यह उन राइडर्स के लिए खास होगा, जो अकेले और साथी के साथ राइडिंग का मजा लेना चाहते हैं।

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका, 15km दूर तक सुनाई दी आवाज, 5 लोगों की मौत, कई घायल

तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में ली गईं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा, बाहर आते ही पुलिस पर उठाए सवाल

CBI से अंकिता के माता-पिता की मुलाकात, हत्या में VIP के शामिल होने का आरोप; जज की निगरानी में जांच की मांग

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत