Royal Enfield Bullet 350 लोगों की पहली पसंद। (सौ. Royal) 
ऑटोमोबाइल

Royal Enfield Bullet 350 की कीमतों में बढ़ोतरी, अब मिलेगा नया फीचर भी

रॉयल एनफील्ड की क्लासिक बाइक बुलेट 350 भारतीय बाजार में जबरदस्त डिमांड में रहती है। यह कंपनी की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है, भले ही कई नई बाइक्स आ चुकी हों। लेकिन लोगों की पसंद अलग है।

सिमरन सिंह

रॉयल एनफील्ड की क्लासिक बाइक बुलेट 350 भारतीय बाजार में आज भी जबरदस्त डिमांड में है। यह कंपनी की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है, भले ही 350cc सेगमेंट में नई बाइक्स आ चुकी हों। हाल ही में कंपनी ने बुलेट 350 की कीमतों में ₹2,000 से ₹3,000 तक की बढ़ोतरी कर दी है, जिसका कारण उत्पादन लागत में इजाफा माना जा रहा है।

वेरिएंट्स और कीमतों में बदलाव

सितंबर 2023 में लॉन्च हुए Battalion Black वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.75 लाख है, जो अब Military Black और Military Red वेरिएंट्स (₹1.76 लाख) से सस्ती हो गई है। पहले इनकी कीमत ₹1.74 लाख थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। वहीं, Standard Black और Standard Maroon वेरिएंट्स की कीमत ₹1.97 लाख से बढ़ाकर ₹2 लाख कर दी गई है। सबसे प्रीमियम Black Gold वेरिएंट अब ₹2.18 लाख में मिल रहा है, जो पहले ₹2.16 लाख में आता था।

जल्द मिलेगा स्लिप-असिस्ट क्लच फीचर

रॉयल एनफील्ड अपनी 350cc बाइक्स में जल्द ही स्लिपर और असिस्ट क्लच शामिल करने जा रही है, जो फिलहाल Hunter 350 में उपलब्ध है। इस फीचर से क्लच ऑपरेशन हल्का होगा और गियर शिफ्ट स्मूद होंगे, जिससे लंबी दूरी की राइड और आरामदायक बन जाएगी।

इतिहास और इंजन की खासियत

बुलेट 350 की वर्तमान मॉडल 2023 में J-प्लेटफॉर्म पर आधारित है। पहली बार इसे 1932 में लॉन्च किया गया था, जो आज भी उत्पादन में मौजूद दुनिया की सबसे पुरानी बाइक मानी जाती है। इसमें नया 349cc सिंगल-सिलेंडर एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स है जो स्मूद और कम वाइब्रेशन वाली राइडिंग का अनुभव देता है।

फ्रेम, ब्रेक और सस्पेंशन

बुलेट 350 में ट्विन डाउनट्यूब स्पाइन फ्रेम मिलता है, जिसमें 41mm के फ्रंट फोर्क्स हैं जो 130mm ट्रैवल प्रदान करते हैं। रियर में ट्विन ट्यूब इमल्शन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं जो छह स्टेप प्रीलोड एडजस्टमेंट के साथ आते हैं। इसमें 19 इंच फ्रंट और 18 इंच रियर ट्यूब टायर्स लगे हैं। ब्रेकिंग सिस्टम में डुअल-चैनल ABS के साथ 300mm फ्रंट डिस्क और 270mm रियर डिस्क ब्रेक शामिल हैं, जो बेहतर सेफ्टी सुनिश्चित करते हैं।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान