Highlight:
Renault Duster Hybrid को भारत में पेश कर दिया गया है।
इसकी शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत को 16.99 लाख रुपये रखा गया है।
इस नई कार को तीन वेरिएंट Evolution, Techno और Emotion में लाया गया है।
इस कार की डिलीवरी दिसंबर महीने से शुरु होने वाली है।
Hybrid SUV Mileage: Renault Duster Hybrid को भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है। जिसको लेकर कंपनी ने कई बाते साफ कर दी है इसमें SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये रखी गई है। वहीं हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आने वाली यह गाड़ी उन ग्राहकों को आपनी तरफ खींचेगी। जो SUV का दमदार लुक चाहते हैं और साथ ही पेट्रोल पर होने वाले खर्च को भी कम रखना चाहते हैं।
वहीं कंपनी ने कार को लेकर बताया है कि Duster Hybrid का ARAI-सर्टिफाइड माइलेज 29 km/l है। इसकी बुकिंग 21,000 रुपये में शुरू हो चुकी है जबकि डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होने की जानकारी दी गई है।
Renault Duster Hybrid के बारे में बताए तो इसको तीन वेरिएंट Evolution, Techno और Emotion में लॉन्च किया गया है। जिसकी शुरुआती कीमतें इस प्रकार हैं:
Evolution: 16.99 लाख रुपये
Techno: 18.99 लाख रुपये
Emotion: 19.49 लाख रुपये
देखा जा रहा है कि ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। वहीं 31 दिसंबर तक डिलीवरी वाले ग्राहकों को शुरुआती कीमतों का लाभ मिलेंगा।
डिलीवरी को लेकर कंपनी ने बताया है कि शुरुआती कीमतों का लाभ 31 दिसंबर 2026 तक डिलीवरी लेने वाले ग्राहकों को मिलने वाला है। वहीं Renault R-Pass ग्राहकों को प्राथमिकता के आधार पर डिलीवरी दी जाएगी।
इसके अलावा ग्राहक Renault Protect 360 ओनरशिप पैकेज भी चुन सकते हैं जिसकी शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है। इसमें तीन साल का कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस, तीन साल की निर्धारित मेंटेनेंस और तीन साल के लिए सुनिश्चित रीसेल वैल्यू शामिल की गई है।
Renault Duster Hybrid के बारे में बताया जा रहा है कि इसका E-Tech 160 स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम के रूप में होगा। वहीं इसमें 1.8-लीटर, चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh की बैटरी मिलती है। साथ ही पूरा सिस्टम को मिलकर 160hp की पावर जनरेट करता है। यह मल्टी-मोड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आ रहा है जो ड्राइविंग की स्थिति के अनुसार पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के इस्तेमाल को मैनेज करता है। जिसको लेकर कंपनी के दावे बताते है कि यह SUV 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 9.61 सेकंड में पकड़ सकता है।
इस SUV को लेकर इसकी सबसे बड़ी खासियत के तौर पर 29 km/l का ARAI-सर्टिफाइड माइलेज देखा जा रहा है। वहीं Renault का दावा है कि अनुकूल परिस्थितियों में शहर में होने वाली 80 फीसदी तक की ड्राइविंग केवल इलेक्ट्रिक मोड में की जा सकती है। इसकी बैटरी ड्राइविंग के दौरान पेट्रोल इंजन और रीजनरेटिव ब्रेकिंग से चार्ज होती है। जिसका सीधा मतलब है कि इसे चार्ज करने के लिए अलग से इलेक्ट्रिक चार्जर लगाने की जरूरत नहीं है।
वहीं कंपनी ने बताया है कि 50-लीटर फ्यूल टैंक के साथ इसकी ड्राइविंग रेंज 1,400 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। लेकिन वास्तविक माइलेज और रेंज ट्रैफिक, ड्राइविंग स्टाइल और सड़क की परिस्थितियों के हिसाब से बदल सकती है।
Duster Hybrid के केबिन के बारे में बताए तो इसमें डुअल-स्क्रीन लेआउट दिया गया है। साथ ही Techno वेरिएंट में Desert Beige सेमी-लेदरटेट अपहोल्स्ट्री जबकि टॉप Emotion वेरिएंट में Dune Brown लेदरटेट अपहोल्स्ट्री देखने को मिलती है।
वहीं भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Maruti Suzuki Grand Vitara Hybrid, Maruti Suzuki Victoris Hybrid और Toyota Urban Cruiser Hyryder Hybrid से सीधे तौर पर होता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में ग्राहकों के लिए केवल माइलेज ही नहीं बल्कि वेरिएंट की कीमत, फीचर्स और वास्तविक इस्तेमाल का खर्च भी तुलना के अहम आधार के तौर पर सामने आ रहा है।