Car जो इस महिने लॉन्च होने वाली है। (सौ. yandex) 
ऑटोमोबाइल

अक्टूबर में धूम मचाने आ रही हैं नई कारें, देखें पूरी लिस्ट

Festive Season Cars: ऑटोमोबाइल सेक्टर में अक्टूबर का महीना कार प्रेमियों के लिए नए सरप्राइज़ लेकर आ रहा है। कई कंपनियां अपने लोकप्रिय मॉडल्स को नए अवतार देने वाली है।

सिमरन सिंह

New Car Launch 2025: त्योहारी सीज़न हमेशा से ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए खास रहा है। इस बार भी अक्टूबर का महीना कार प्रेमियों के लिए नए सरप्राइज़ लेकर आ रहा है। कई कंपनियां अपने लोकप्रिय मॉडल्स को नए अवतार में पेश करने जा रही हैं, जबकि कुछ नए मॉडल पहली बार भारतीय सड़कों पर उतरेंगे। अगर आप इस सीज़न में कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन विकल्पों पर नज़र डाल सकते हैं।

2025 Mahindra Thar

अपडेटेड Bolero Range के बाद अब Mahindra की सबसे पॉपुलर एसयूवी थार भी नए फीचर्स और लुक्स के साथ लॉन्च होने जा रही है। हालांकि, लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि इस महीने इसकी कीमतों का खुलासा कर दिया जाएगा। नई Thar में डुअल-टोन फ्रंट और रियर बंपर, रिवर्स पार्किंग कैमरा, फ्रंट आर्मरेस्ट, कप होल्डर समेत कई आधुनिक फीचर्स जोड़े जाएंगे। हाल ही में इसे डीलरशिप पर देखा भी गया है, जिससे इसके नए डिजाइन की पुष्टि होती है।

Nissan की नई कॉम्पैक्ट SUV

Nissan भी जल्द ही एक नई सी-सेगमेंट कॉम्पैक्ट एसयूवी पेश करने वाली है। चर्चा है कि यह मॉडल नई Reno डस्टर से काफी मिलता-जुलता हो सकता है। यह SUV लॉन्च होने के बाद Maruti Grand Vitara, Kia Seltos, Hyundai Creta, MG Astor और Skoda Kushaq जैसी कारों को कड़ी टक्कर देगी।

Skoda Octavia RS

Skoda Octavia RS भारत में एक बार फिर लौट रही है। कंपनी अपनी इस परफॉर्मेंस sedan को भारत में 25 साल पूरे होने के मौके पर पेश करेगी। इस मॉडल में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 261 BHP पावर और 370 एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा। स्कोडा ने बताया कि इस बार भारत में केवल 100 यूनिट्स ही लाई जाएंगी।

नई Bolero और Bolero Neo

Mahindra की Bolero सीरीज़ हमेशा से मजबूती और भरोसे का प्रतीक रही है। अब कंपनी इसे नए फीचर्स के साथ अपडेट करने जा रही है। इसमें नई ग्रिल, एयर डैम, अलॉय व्हील्स, ब्लैक-ब्राउन इंटीरियर थीम, 10.25 इंच टचस्क्रीन यूनिट और फैब्रिक सीट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। बोलेरो नियो में भी यही अपडेट देखने को मिलेंगे।

Citroen Aircross X

Citroen जल्द ही अपनी लोकप्रिय एसयूवी एयरक्रॉस का नया 'X' एडिशन लॉन्च करेगी। हाल ही में जारी टीज़र से पता चला है कि इस मॉडल में ग्रीन कलर ऑप्शन, ऑल-एलईडी लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, नया अपहोल्स्ट्री, एआई वॉइस असिस्टेंट और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

ध्यान दें

त्योहारी सीज़न में Mahindra, Nissan, Skoda और Citroen जैसी बड़ी कंपनियां नए मॉडल्स और अपडेटेड वेरिएंट्स पेश करने जा रही हैं। 2025 Thar से लेकर नई Bolero और Skoda Octavia RS तक, ग्राहकों के पास इस बार चुनने के लिए ढेरों विकल्प मौजूद होंगे।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं