e Vitara में क्या है शानदार फीचर्स। (सौ. Design) 
ऑटोमोबाइल

Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी e Vitara जल्द होगी लॉन्च, जानें फीचर्स और डिटेल्स

नवंबर 2024 में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू इटली में हो चुका है और अब भारतीय बाजार में इसके लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है। हालाँकि, कंपनी की ओर से लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti Suzuki e Vitara को लॉन्च करने वाली है। नवंबर 2024 में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू इटली में हो चुका है और अब भारतीय बाजार में इसके लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है। हालाँकि, कंपनी की ओर से लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान

मारुति सुजुकी न केवल e Vitara को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, बल्कि देश में एक मजबूत EV चार्जिंग नेटवर्क विकसित करने पर भी जोर दे रही है। कंपनी का मानना है कि इससे भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन में वह प्रमुख स्थान हासिल कर सकेगी।

कैसा होगा e Vitara का डिजाइन?

e Vitara का लुक 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित Maruti Suzuki eVX कॉन्सेप्ट से प्रेरित है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, Y-शेप्ड LED DRL और फ्रंट फॉग लैंप होंगे। क्योंकि यह एक इलेक्ट्रिक व्हीकल है, इसमें रेडिएटर ग्रिल नहीं होगी। इसके साइड प्रोफाइल में ब्लैक क्लैडिंग देखने को मिलेगी, जबकि 18-इंच के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स इसे स्पोर्टी लुक देंगे। पीछे की ओर ब्लैक बंपर और तीन-पीस LED टेललाइट्स होंगी, जो ब्लैक ग्लॉसी स्ट्रिप से जुड़ी होंगी।

फीचर्स से भरपूर होगा केबिन

e Vitara के केबिन में मॉडर्न टेक्नोलॉजी और लग्जरी का बेहतरीन संयोजन मिलेगा। इसमें डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ डुअल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें—

  • 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

इसके अलावा, कुछ अन्य प्रीमियम फीचर्स भी शामिल होंगे, जैसे—

  • रेक्टेंगुलर AC वेंट
  • ऑटो-डिमिंग IRVM
  • सेमी-लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री
  • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
  • वायरलेस फोन चार्जर
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • 10-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
  • 7 एयरबैग, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और ADAS

बैटरी और रेंज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति सुजुकी e Vitara दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ आएगी—

  • 49 kWh बैटरी पैक
  • 61 kWh बैटरी पैक

इन बैटरियों की मदद से यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है। e Vitara में 7 kW AC चार्जिंग और 70 kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

किन गाड़ियों से होगा मुकाबला?

भारतीय बाजार में e Vitara का सीधा मुकाबला MG Windsor EV, Tata Curvv EV, Hyundai Creta EV और MG ZS EV जैसी गाड़ियों से होगा। इसके अलावा, Mahindra BE 6 और BYD Atto 3 भी इसके प्रतिस्पर्धी होंगे।

कयास लगाए जा रहे हैं कि मारुति सुजुकी e Vitara की कीमत बेहद कॉम्पिटेटिव होगी, जिससे यह भारत में EV सेगमेंट में बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकती है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं