Bolero Bold Edition में क्या कुछ है खास। (सौ. Mahindra) 
ऑटोमोबाइल

महिंद्रा की नई Bolero Bold Edition: मेड इन इंडिया SUV सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री

Mahindra Bolero Bold Edition। यह SUV स्टाइल और परफॉर्मेंस का ऐसा कॉम्बिनेशन है जो Toyota Fortuner जैसी बड़ी गाड़ियों को भी कड़ी टक्कर दे सकती है।

सिमरन सिंह

जब बात मेड इन इंडिया लैडर फ्रेम रग्ड SUV की आती है, तो महिंद्रा का नाम सबसे आगे होता है। Mahindra Thar, Bolero और Bolero Neo जैसी गाड़ियां पहले से ही अपनी मजबूती और परफॉर्मेंस के लिए मशहूर हैं। अब Mahindra अपनी इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए एक और दमदार SUV पेश करने जा रही है – Mahindra Bolero Bold Edition। यह SUV स्टाइल और परफॉर्मेंस का ऐसा कॉम्बिनेशन है जो Toyota Fortuner जैसी बड़ी गाड़ियों को भी कड़ी टक्कर दे सकती है।

Bolero Bold Edition: दमदार स्टाइल और नया अवतार

Mahindra Bolero Bold Edition को पूरी तरह कॉस्मेटिक बदलावों के साथ लॉन्च किया जा रहा है। इसमें मैकेनिकल परिवर्तन नहीं किया गया है, लेकिन इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर इसे सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश SUV बनाते हैं। डार्क क्रोम थीम, स्पोर्टी ब्लैक फ्रंट बंपर और प्रीमियम ब्लैक इंटीरियर इसे बेहद प्रीमियम फील देते हैं। कंपनी ने इसके लिए खास टैगलाइन दी है: “बेमिसाल जज़्बे की शान, बोल्ड की नई पहचान।” वहीं Bolero Neo Bold Edition की टैगलाइन है: “Born Bold, Built Unstoppable.” दोनों एडिशन में रूफ रेल, रियर-व्यू कैमरा और प्रीमियम एक्सेसरीज़ शामिल हैं। ये SUV शहरी सड़कों से लेकर ग्रामीण पगडंडियों तक हर जगह मजबूती से चलने में सक्षम हैं।

कम्फर्ट और परफॉर्मेंस का परफेक्ट मेल

Bolero Neo Bold एडिशन में 'कम्फर्ट किट' नाम की सुविधा दी गई है, जिसमें नेक पिलो जैसी एक्सेसरीज यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाती हैं। इंजन और ताकत की बात करें तो:

  • Bolero: 1.5L 3-सिलेंडर mHawk75 टर्बो डीज़ल इंजन, 75 bhp और 210 Nm टॉर्क
  • Bolero Neo: 1.5L 3-सिलेंडर mHawk100 टर्बो डीज़ल इंजन, 100 bhp और 260 Nm टॉर्क

महिंद्रा ने फिलहाल इन गाड़ियों की कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये अपने सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ वैल्यू फॉर मनी SUV साबित होंगी।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका! जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

ये सरकार कायर है...अब बातचीत नहीं, रांची में विधानसभा तक पहुंचे छात्र, देवेंद्र महतो बोले- फैसला चाहिए

UPSC Recruitment 2026: 34 पदों पर निकली वैकेंसी, 28 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर मामले पर SC में अगले हफ्ते होगी सुनवाई, जानें आज कोर्ट में क्या हुआ