Mahindra Hybrid SUV: भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में हाइब्रिड वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी दिशा में अब इस दौड़ में महिंद्रा भी बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। जानकारी के लिए बता दें कि Mahindra & Mahindra दो नए हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है जिनके जरिए कंपनी आने वाले सालो में ग्राहकों को ज्यादा माइलेज और बेहतर ईंधन वाले ऑप्सन दे पाएगी।
वहीं इसमें दिलचस्प बात यह है कि कंपनी की लोकप्रिय SUV XUV 7XO का हाइब्रिड वर्जन भी इन योजनाओं का हिस्सा बताया जा रहा है। ऐसे में यह जानकारी सही साबित होती है तो मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर जैसी हाइब्रिड SUVs को कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल सकती है।
जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा ने अपने हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स को W613 और W623 कोडनेम दिया है। इनमें W613 प्रोजेक्ट XUV 7XO के हाइब्रिड मॉडल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है जो 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा W623 प्रोजेक्ट कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e के रेंज-एक्सटेंडर हाइब्रिड वर्जन के लिए माना जा रहा है जिसकी लॉन्चिंग 2028 में हो सकती है। जो महिंद्रा के पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के आने वाले भविष्य की तस्वीर दिखाता है।
फिलहाल कंपनी ने हाइब्रिड पावरट्रेन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि ऑटो इंडस्ट्री में चर्चा है कि Mahindra XUV 7XO Hybrid को मोनोकोक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा और इसमें सीरीज-पैरेलल हाइब्रिड सिस्टम देखने को मिल सकता है। इसको वही तकनीक बताया जा रहा है जो वर्तमान में मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर जैसी SUVs में इस्तेमाल कि जा रही है। इसमें पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक मिलकर बेहतर माइलेज और स्मूथ ड्राइविंग अनुभव प्रदान करते हैं।
ये भी पढ़े: Maruti ने दे दिया बड़ा तोहफा, Grand Vitara पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा, Baleno से Invicto तक बंपर डिस्काउंट
सीरीज-पैरेलल हाइब्रिड सिस्टम की खासियत पर नजर डाले तो यह है कि कम स्पीड पर वाहन पूरी तरह इलेक्ट्रिक मोड में चल सकता है। इस दौरान बैटरी मोटर को पावर देती है और पेट्रोल इंजन बंद रहता है। जब बैटरी का चार्ज कम होता है तो इंजन बिजली बनाने का काम करता है। वहीं हाईवे जैसी तेज रफ्तार पर इंजन सीधे पहियों को पावर देता है और जरूरत पड़ने पर इलेक्ट्रिक मोटर अतिरिक्त सहायता करती है। इसके अलावा ब्रेकिंग के दौरान बनने वाली ऊर्जा भी बैटरी को चार्ज करने में इस्तेमाल होती है।