Mahindra, Tata और Brezza में से कौन सी CNG SUV सही। Source. Navbharat Desk
ऑटोमोबाइल

Mahindra XUV 3XO CNG vs Tata Nexon CNG vs Maruti Brezza S-CNG: किस SUV में ज्यादा फीचर्स और माइलेज का दम?

Mahindra Vs Tata Vs Maruti: CNG SUV खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जिससे आने वाले समय में आपको कार से ज्यादा फायदा हो और सुरक्षा भी मिल सकें।

सिमरन सिंह

Which CNG SUV Is Perfect For You: CNG SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सिर्फ माइलेज देखना काफी नहीं है। इसमें इंजन की ताकत, बूट स्पेस, केबिन के फीचर्स और सुरक्षा जैसे पहलू भी आपकी पसंद को प्रभावित कर सकते हैं। बता दें कि Mahindra XUV 3XO ZNG, Tata Nexon iCNG और Maruti Suzuki Brezza S-CNG तीनों अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर चुनने वाले विकल्पों में शामिल किए गए है।

इनमें Mahindra XUV 3XO ZNG का जोर पावर और टॉर्क पर है, Tata Nexon iCNG परफॉर्मेंस के साथ प्रैक्टिकल फीचर्स का विकल्प देती है जबकि Maruti Suzuki Brezza S-CNG माइलेज और सामान रखने की जगह को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक हो सकती है। लेकिन सही चुनाव करने से पहले इनके वेरिएंट और फीचर्स की उपलब्धता समझना जरूरी है।

Mahindra XUV 3XO ZNG vs Tata Nexon iCNG vs Brezza S-CNG कि तुलना

फीचरMahindra XUV 3XO ZNGTata Nexon iCNGMaruti Suzuki Brezza S-CNG
इंजन1.2L टर्बो पेट्रोल-CNG1.2L टर्बो पेट्रोल-CNG1.5L पेट्रोल-CNG
पावर111.5 PS100 PS87.8 PS (CNG)
टॉर्क200 Nm170 Nm121.5 Nm
दावा किया गया माइलेज24.7 km/kgइस तुलना के लिए सत्यापित आंकड़ा उपलब्ध नहीं25.51 km/kg
बूट स्पेस270 लीटर321 लीटर328 लीटर
ट्रांसमिशन6-स्पीड मैनुअल6-स्पीड मैनुअल5-स्पीड मैनुअल
प्रमुख खासियतटर्बो परफॉर्मेंस और ड्यूल CNG सिलेंडरपैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें (चुनिंदा वेरिएंट)माइलेज और सामान रखने की जगह

स्रोत: Mahindra, Tata Motors और Maruti Suzuki की आधिकारिक जानकारी। माइलेज कंपनी के दावे पर आधारित है। फीचर्स वेरिएंट के अनुसार बदल सकते हैं।

XUV 3XO ZNG में पावर और टेक्नोलॉजी पर जोर

Mahindra XUV 3XO ZNG के बारे में बताए तो इसमें 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है जो पेट्रोल और CNG दोनों मोड में 200 Nm टॉर्क देता है। वहीं कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि इसका प्रमाणित माइलेज 24.7 km/kg है। वहीं ड्यूल CNG सिलेंडर को बूट के नीचे रखने से 270 लीटर सामान रखने की जगह मिलती है। इसके अलावा कुछ वेरिएंट में Skyroof, ड्यूल 10.25-इंच स्क्रीन और Dolby Atmos ऑडियो जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए है।

Nexon iCNG में फीचर्स और प्रैक्टिकलिटी

Tata Nexon iCNG को देखे तो इसमें 1.2-लीटर टर्बो इंजन 100 PS पावर और 170 Nm टॉर्क दिया गया है। इसका 321 लीटर बूट स्पेस रोजमर्रा के इस्तेमाल और परिवार के साथ यात्रा के लिए उपयोगी बताया जाता है। वहीं कुछ वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलते हैं। इस कार में CNG लीक डिटेक्शन और थर्मल प्रोटेक्शन जैसी सुरक्षा तकनीकें भी इसकी खासियत में शामिल होती हैं।

Brezza S-CNG: माइलेज और बूट स्पेस पर फोकस

Maruti Suzuki Brezza S-CNG को उन खरीदारों के लिए सही बताया गया है जो ईंधन की बचत और लगेज स्पेस को प्राथमिकता देते हैं। इसको लेकर कंपनी ने बताया है कि इसमें माइलेज 25.51 km/kg है और बूट स्पेस 328 लीटर है। इसमें 1.5-लीटर इंजन मिलता है जबकि इलेक्ट्रिक सनरूफ और इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स वेरिएंट के अनुसार उपलब्ध हैं।

आपके लिए कौन-सी CNG SUV सही रहेगी?

सलाह दी जाती है कि अगर आपकी प्राथमिकता पावर और टॉर्क है तो Mahindra XUV 3XO ZNG पर विचार कर सकते हैं। वहीं ज्यादा फीचर्स और टर्बो इंजन के साथ प्रैक्टिकल बूट स्पेस चाहिए है तो Tata Nexon iCNG आपके लिए ठीक हो सकती है। वहीं माइलेज और सामान रखने की जगह के लिहाज से Brezza S-CNG उपयोगी विकल्प है।

वहीं ध्यान रखें कि तीनों की तुलना में गियरबॉक्स एक जैसा नहीं है XUV 3XO ZNG और Nexon iCNG में 6-स्पीड मैनुअल, जबकि Brezza S-CNG में 5-स्पीड मैनुअल मिलता है। साथ ही कार की असल माइलेज ट्रैफिक, ड्राइविंग स्टाइल और वाहन में लोड के हिसाब से बदल सकता है। इसलिए खरीदने से पहले अपने पसंदीदा वेरिएंट की कीमत, फीचर्स और टेस्ट ड्राइव जरूर जांचें।

Tiranga March Live: अभिजीत दिपके का आज दिल्ली में तिरंगा प्रदर्शन, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी बदलेगा मौसम

ज्ञानू भाई, इतना काफी नहीं... इस्तीफा देकर सरकारी गवाह बन जाइए, वेणुगोपाल का ज्ञानेश कुमार पर हमला

CJP Protest: दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है, अभिजीत दिपके बोले- तिरंगा फहराने के लिए जेल जाने को तैयार

वो IAS अधिकारी कौन है? जो बाद में CM बना, क्या UP में दिव्या मित्तल रचेंगी इतिहास?