Mahindra XEV 9e में क्या कुछ होगा खास। (सौ. Mahindra) 
ऑटोमोबाइल

Mahindra XEV 9e: भारत में धूम मचा रही है यह लक्ज़री इलेक्ट्रिक कूप SUV, टेस्ला को दे सकती है कड़ी टक्कर

महिंद्रा ने भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में नई इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e को लॉन्च कर दिया है। कूप स्टाइल डिज़ाइन वाली यह SUV अपनी प्रीमियम लुक और शानदार फीचर्स के चलते चर्चा में बनी हुई है।

सिमरन सिंह

महिंद्रा ने भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e को लॉन्च कर एक बड़ा धमाका किया है। कूप स्टाइल डिज़ाइन वाली यह SUV अपनी प्रीमियम लुक और शानदार फीचर्स के चलते चर्चा में बनी हुई है। भारत में टेस्ला की एंट्री के बीच महिंद्रा की यह पेशकश ग्राहकों को खासा लुभा रही है और जानकारों का मानना है कि XEV 9e, टेस्ला की कारों को कड़ी टक्कर दे सकती है।

कीमत और कलर ऑप्शन

महिंद्रा XEV 9e की कीमत भारत में ₹23 लाख से शुरू होकर ₹32 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। कंपनी ने इसे ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए 7 आकर्षक रंग विकल्पों में पेश किया है – टैंगो रेड, डीप फॉरेस्ट, नेबुला ब्लू, रूबी वेलवेट, डेजर्ट मिस्ट, एवरेस्ट व्हाइट और स्टील्थ ब्लैक।

शानदार डिजाइन और दमदार प्लेटफॉर्म

XEV 9e का कूप डिज़ाइन इसे औरों से अलग बनाता है। इसके फ्रंट में अपराइट बोनट और क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल दी गई है। साथ ही इसमें महिंद्रा का नया ‘इंफिनिटी’ लोगो भी लगाया गया है जो इसे एक प्रीमियम पहचान देता है। इस SUV को महिंद्रा के INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें 59 kWh और 79 kWh के दो बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। यह बैटरियां लिथियम आयरन फॉस्फेट टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं, जो थर्मल सेफ्टी और लॉन्ग लाइफ के लिए जानी जाती हैं। कंपनी के अनुसार, बड़ी बैटरी के साथ यह SUV लगभग 656 किमी की रेंज देती है।

फीचर्स में भी है बेमिसाल

XEV 9e में प्रीमियम टच देने के लिए 12.3 इंच की तीन स्क्रीन, ट्विन-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, 16-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक पार्किंग और एडवांस ADAS फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे तकनीकी रूप से बेहद आधुनिक बनाते हैं।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत