Mahindra Company (सौ. Mahindra) 
ऑटोमोबाइल

महिंद्रा इस तारीख को लॉन्च करेगा नया मल्टी-एनर्जी प्लेटफॉर्म Nu, जानें सब

भारतीय ऑटोमोबाइल दिग्गज महिंद्रा एंड महिंद्रा खास दिन पर एक नई मल्टी-एनर्जी व्हीकल आर्किटेक्चर से पर्दा उठाने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस नए प्लेटफॉर्म का नाम ‘Nu’ होने वाला है।

सिमरन सिंह

भारतीय ऑटोमोबाइल दिग्गज महिंद्रा एंड महिंद्रा इस स्वतंत्रता दिवस, यानी 15 अगस्त 2025 को एक नई मल्टी-एनर्जी व्हीकल आर्किटेक्चर से पर्दा उठाने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस नए प्लेटफॉर्म का नाम ‘Nu’ रखा जाएगा, जो भविष्य में महिंद्रा के कई मॉडलों की नींव बनेगा – चाहे वह पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड या फिर फुली इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) हों।

क्या है खास इस 'Nu' प्लेटफॉर्म में?

हालांकि टीज़र में डिजाइन या टेक्निकल स्ट्रक्चर की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसमें साफ तौर पर महिंद्रा के EV डिवीजन और ICE डिवीजन के लोगो दिखाई देते हैं। इससे यह साफ हो गया है कि यह प्लेटफॉर्म पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ-साथ हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन को भी सपोर्ट करेगा।

नई SUV रेंज की नींव बनेगा यह प्लेटफॉर्म

महिंद्रा ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस नए प्लेटफॉर्म पर सबसे पहले कौन-से मॉडल लॉन्च होंगे। लेकिन ऑटो इंडस्ट्री में माना जा रहा है कि कंपनी की आगामी SUV लाइनअप, खासकर EV सेगमेंट, इसी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। यह प्लेटफॉर्म महिंद्रा के चाकण प्लांट में तैयार किया जाएगा।

15 अगस्त: महिंद्रा के लॉन्च कैलेंडर में खास

महिंद्रा बीते कुछ वर्षों से 15 अगस्त को बड़े एलान करने की परंपरा निभा रहा है। चाहे वह Thar Roxx की लॉन्चिंग हो या नई SUV की झलक—महिंद्रा हर बार इस दिन को ऐतिहासिक बनाता आया है। इस बार फोकस कार के ऊपर नहीं, बल्कि उन कारों की नींव पर है जिनसे ब्रांड का भविष्य तय होगा। “यह सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि महिंद्रा के इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड युग की दिशा तय करने वाली आधारशिला होगी।” – ऑटो एक्सपर्ट कमेंट्री

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम