File Photo 
ऑटोमोबाइल

थार के चाहने वालो वालो को महिंद्रा ने दिया झटका!, इतनी बढ़ाई कीमत, जाने डिटेल्स

मनोज पांडे

मुंबई: देश की प्रमुख कंपनी Mahindra & Mahindra ने हाल ही में घरेलू बाजार में Mahindra Thar का रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट लॉन्च किया है। इस टू-व्हील ड्राइव वेरिएंट को लॉन्च (Launch) किए जाने पर महिंद्रा थार के चाहने वाले बहुत खुश थे, लेकिन अब डीलरशिप सूत्रों का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि कंपनी ने इस एसयूवी की कीमत (Price Hike) बढ़ाई है, जिसका मतलब है कि थार का सबसे सस्ता टू-व्हील ड्राइव वेरिएंट अब महंगा (Costly) हो गया है।

डीलर सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की 

एक रिपोर्ट में डीलरशिप (Dealership) सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि हाल ही में पेश की गई Mahindra Thar 1.5 Diesel 4X2 की कीमत पहली बार बढ़ाई गई है। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा (Official Announcement) नहीं की गई है, डीलर सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। थार AX(O) 1.5-लीटर डीजल मैनुअल और LX 2.0-लीटर ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। डीलर्स के मुताबिक कीमत बढ़ने की वजह इंजन को आरडीई नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट करना है। यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि महिंद्रा ने डीजल इंजन, मैनुअल ट्रांसमिशन और हार्ड टॉप से ​​लैस Mahindra Thar RWD SUV के केवल LX ट्रिम लेवल की कीमत में इजाफा किया है, जबकि बाकी वेरिएंट पहले जैसे ही हैं।

पेट्रोल इंजन वाली थार RWD की मांग बहुत कम 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Mahindra ने Mahindra Thar RWD के लिए भारत में डिलीवरी शुरू कर दी है, लाइफस्टाइल SUV के लिए वेटिंग पीरियड अभी भी 18 महीने है। इसकी तुलना में पेट्रोल इंजन वाली थार आरडब्ल्यूडी की मांग बहुत कम है और ग्राहक इसे 5 हफ्ते के अंदर डिलीवरी ले सकते हैं। नई Mahindra Thar RWD को दो नए रंगों के साथ पेश किया गया है, जिसमें ब्लेजिंग ब्रॉन्ज और एवरेस्ट व्हाइट शामिल हैं। कंपनी ने नए एंट्री-लेवल Mahindra Thar को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) इंजन (Engine) ऑप्शन के साथ पेश किया है।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!