Engine oil को गाड़ी के हिसाब से लेना होता है। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

इंजन ऑयल से जुड़ी ये जरूरी बातें नहीं जानते तो हो सकती है भारी गलती, जानिए सही समय पर बदलाव क्यों है जरूरी

वाहन की परफॉर्मेंस और माइलेज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। क्या आपको पता है कि इंजन ऑयल की लाइफ कितनी होती है? अगर नहीं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें, क्योंकि यहां आपको इससे जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: अगर आप कार, बाइक या स्कूटी चलाते हैं, तो इंजन ऑयल से जुड़ी अहम जानकारी रखना बहुत जरूरी है। गलत जानकारी या लापरवाही की वजह से कई लोग इंजन ऑयल बदलने में देरी कर देते हैं, जिससे वाहन की परफॉर्मेंस और माइलेज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। क्या आपको पता है कि इंजन ऑयल की लाइफ कितनी होती है? अगर नहीं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें, क्योंकि यहां आपको इससे जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी।

कार के इंजन ऑयल की लाइफ कितनी होती है?

अगर आप अपनी कार की सर्विस कंपनी के ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर से करवाते हैं, तो वहां आपको यह बताया जाता है कि अगली सर्विस 10,000 किलोमीटर या 1 साल (जो भी पहले हो) पर करवानी है। इसका मतलब है कि सर्विस सेंटर यह मानता है कि 10,000 किलोमीटर या 1 साल में इंजन ऑयल की लाइफ समाप्त हो जाती है और इसे बदलना जरूरी हो जाता है।

बाइक और स्कूटी के इंजन ऑयल की लाइफ

बाइक और स्कूटी की सर्विसिंग के दौरान इंजन ऑयल बदला जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाइक के इंजन ऑयल की लाइफ कितनी होती है? अधिकतर सर्विस सेंटर आपको यह सलाह देते हैं कि इंजन ऑयल को 2,000 से 2,500 किलोमीटर के बीच जरूर बदल लेना चाहिए। इस सीमा के बाद इंजन ऑयल की गुणवत्ता कम होने लगती है, जिससे इंजन की कार्यक्षमता प्रभावित होती है।

सही समय पर इंजन ऑयल न बदलने के नुकसान

अगर आप समय पर इंजन ऑयल नहीं बदलते, तो इससे आपकी कार, बाइक या स्कूटी की परफॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ता है। एक बार अगर इंजन सही से काम नहीं करेगा, तो इसका सीधा असर माइलेज पर पड़ेगा और आपकी गाड़ी पहले से कम माइलेज देने लगेगी।

इंजन ऑयल को कब बदलना चाहिए?

  • कार: हर 10,000 किलोमीटर या 1 साल में
  • बाइक/स्कूटी: हर 2,000-2,500 किलोमीटर में
  • अगर वाहन का उपयोग ज्यादा होता है तो इंजन ऑयल निर्धारित समय से पहले भी बदल सकते हैं।
  • इंजन ऑयल का रंग गहरा या गंदा दिखे, तो भी इसे जल्द बदलना चाहिए।

ध्यान देने वाली बात

इंजन ऑयल वाहन के इंजन को लुब्रिकेटेड और ठंडा रखने में मदद करता है। सही समय पर इसका बदलाव वाहन की लाइफ, माइलेज और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाए रखता है। इसलिए इंजन ऑयल को नजरअंदाज करने की गलती न करें और समय पर इसे बदलवाएं।

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!