हुंडई क्रेटा बेस मॉडल कार (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
ऑटोमोबाइल

हुंडई क्रेटा बेस मॉडल कार 2 लाख रुपये के डाउन पेमेंट के बाद कितनी EMI? जानें सब कुछ

हुंडई क्रेटा की एक्स-शोरूम, दिल्ली प्राइस कीमत 10.87 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप एंड वेरिएंट 19.20 लाख रुपये तक जाती है।

साक्षी सिंह

मुंबई/नई दिल्ली: भारतीय मार्केट में हुंडई क्रेटा मिडसाइज SUV ग्राहकों  की सबसे फेवरेट है और लंबे समय से यह अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलर रही है। हुंडई क्रेटा की एक्स-शोरूम, दिल्ली प्राइस कीमत 10.87 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप एंड वेरिएंट 19.20 लाख रुपये तक जाती है। आप भी अगर इस साल फेस्टिवल सीजन से पहले SUV को लोन पर खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि हुंडई क्रेटा के बेस मॉडल को 5 साल के लिए फाइनैंस कराने पर हर महीने कितनी EMI बनेगी। साथ ही इसपर लगने वाले ब्याज दर और बाकी डिटेल्स भी बताएंगे।

 Hyundai Creta का ऑन-रोड प्राइस कितना है? Hyundai Creta के बेस वेरिएंट 1.5 पेट्रोल मैनुअल ई की एक्स-शोरूम प्राइस 10,87,000 (दस लाख, सत्तासी हजार) रुपये है। इस पर करीब एक लाख 20 हजार रुपये RTO और 60 हजार रुपये के करीब इंश्योरेंस लग जाएगा। बाकी कुछ हजार रुपये ऐक्सेसरीज के भी लग जाएंगे। कुल मिलाकर हुंडई क्रेटा ई मैनुअल पेट्रोल की ऑन-रोड प्राइस करीब 12.72 लाख (12 लाख, 72 हजार) रुपये हो जाएगा।

2 लाख रुपये के डाउनपेमेंट पर लोन प्राइस कितना ? आप अगर दो लाख रुपये डाउनपेनेंट के साथ हुंडई क्रेटा ई मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट फाइनैंस कराते हैं तो फिर आपको 10.72 लाख रुपये के करीब लोन लेगा होगा।

5 साल पर कितनी होगी EMI? आप अगर फाइनैंस ऑप्शन में 5 साल तक के लिए लोन कराते हैं और ब्याज दर 9 फीसदी है तो फिर अगले 60 महीने तक के लिए 22 हजार रुपये से ज्यादा की EMI यानी महीने का किस्त बन सकती है।

ब्याज कितना आएगा?  Hyundai Creta ई  मैनुअल वेरिएंट को फाइनैंस कराने पर 2.6 लाख रुपये से ज्यादा ब्याज लग जाएंगे। ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर Hyundai Creta  फाइनैंस कराने की सोच रहे हैं तो पहले हुंडई मोटर इंडिया डीलरशिप पर जाकर फाइनैंस डिटेल जरूर चेक कर लें।

पेंगुइन से विवाद के बाद अब हार्परकॉलिन्स छापेगी सोनिया गांधी की किताब, रिलीज डेट में नहीं हुआ बदलाव, कब आएगी?

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

GSLV-F17 का सफल लांच: विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमता पर पूरे देश को गर्व

पॉडकास्ट के बाद गरमाया मामला, स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन की मांग पर अड़ी CJP, संसद मार्ग थाने का किया घेराव

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी