Hyundai ALCAZAR में क्या कुछ है खास। (सौ. Hyundai) 
ऑटोमोबाइल

हुंडई ALCAZAR का नया अवतार: दमदार फीचर्स और नए वैरिएंट के साथ SUV सेगमेंट में मचाएगी धमाल

हुंडई मोटर इंडिया अपनी प्रीमियम SUV हुंडई ALCAZAR को ग्राहकों के लिए और भी बेहतर बना दिया है। इस गाड़ी में वॉयस इनेबल्ड स्मार्ट पैनोरमिक सनरूफ के साथ डीजल पावरट्रेन में एक नया कॉर्पोरेट वैरिट भी है।

सिमरन सिंह

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने अपनी प्रीमियम SUV हुंडई ALCAZAR को ग्राहकों के लिए और भी बेहतर बना दिया है। कंपनी ने अब इस गाड़ी में वॉयस इनेबल्ड स्मार्ट पैनोरमिक सनरूफ के साथ डीजल पावरट्रेन में एक नया कॉर्पोरेट वैरिएंट लॉन्च किया है। यह वैरिएंट 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, जो भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की पसंद बढ़ी

हुंडई ने अब ALCAZAR के प्रेस्टीज पेट्रोल वैरिएंट में 7-स्पीड DCT (डुअल क्लच ट्रांसमिशन) भी जोड़ा है। इससे अब ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की चाह रखने वाले ग्राहकों को किफायती कीमत पर शानदार ड्राइविंग अनुभव मिलेगा।

दमदार फीचर्स जो बनाएं हर सफर खास

नए ALCAZAR वैरिएंट्स में वॉयस इनेबल्ड सनरूफ और DCT ट्रांसमिशन के साथ ग्राहकों को पहले से ज्यादा प्रीमियम और कस्टमाइज अनुभव मिलेगा। इसके अलावा, सुरक्षा के लिहाज से भी ALCAZAR शानदार है — इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) और व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM) जैसे अत्याधुनिक सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

कीमत और उपलब्धता

  • Alcazar Corporate 7S Diesel MT: ₹17.86 लाख
  • Alcazar Prestige 7S Petrol DCT: ₹18.63 लाख
  • Alcazar Corporate 7S Diesel AT: ₹19.28 लाख (सभी कीमतें एक्स-शोरूम)

हुंडई का यह अपडेट ALCAZAR को SUV सेगमेंट में और भी मजबूती से स्थापित करने वाला है। ग्राहक अब स्टाइल, सेफ्टी और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का बेहतरीन संगम एक ही गाड़ी में पा सकेंगे।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें