एमजी विंडसर ईवी, फोटो - एमजी मोटर्स  
ऑटोमोबाइल

महीने के 40 हजार कमाने वाले भी खरीद सकते हैं ये अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार, समझिए EMI का पूरा कैलकुलेशन

अगर आप एक बजट-फ्रेंडली, टेक-लोडेड और सुरक्षित इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं, तो MG Windsor EV आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। इसकी अफोर्डेबल EMI स्कीम और मॉडर्न फीचर्स इसे प्रैक्टिकल चॉइस बनाता है।

विकास कुमार उपाध्याय

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है, और इसी रेस में MG Windsor EV ने अपनी अलग पहचान बना ली है। यह MG Motor की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन चुकी है। इसकी कीमत और फीचर्स इसे मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक स्मार्ट और भविष्य को ध्यान में रखने वाला विकल्प बनाते हैं।

MG Windsor EV की एक्स-शोरूम कीमत 14 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन जब आप RTO, इंश्योरेंस और अन्य अनिवार्य शुल्क जोड़ते हैं, तो नई दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 14.75 लाख हो जाती है।

महीने में इतने रुपये का आएगा EMI खर्च

अगर आप एक मिडिल क्लास प्रोफेशनल हैं जिसकी मासिक सैलरी 40,000 से 50,000 रुपये के बीच है, तो भी यह कार आपके बजट में आ सकती है। मान लीजिए आप 2 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं, तो शेष 12.75 लाख का लोन बैंक से लिया जा सकता है। यदि यह लोन 8.5% ब्याज दर पर 7 वर्ष यानी 84 महीनों के लिए मिलता है, तो आपकी EMI लगभग 20,000 रुपये प्रतिमाह की होगी।

इस लोन पर ब्याज जोड़ने के बाद, आपको लगभग 17 लाख रुपये बैंक को चुकाना होंगा, जिससे कुल कार की लागत करीब 19 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी। हालांकि, यह राशि आपके क्रेडिट स्कोर और बैंक की शर्तों के अनुसार ऊपर-नीचे हो सकती है।

क्यों है MG Windsor EV एक समझदारी भरा फैसला?

MG Windsor EV सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार नहीं, बल्कि एक फ्यूचर-रेडी पैकेज है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम कीमत में स्टाइल, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी चाहते हैं। इस EV में कई सारे कटिंग एज फीचर मिलते हैं। इसमें 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। वहीं 8.8 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है। पैनोरमिक ग्लास रूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल AC, पावर्ड ड्राइवर सीट और टेलगेट के साथ-साथ वायरलेस फोन चार्जर जैसे प्रीमियम फीचर्स भी इस कार में मौजूद है।

इस EV में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी में भी नंबर वन कार ईवी है यह कार। MG Windsor EV को खासतौर पर फैमिली के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें आपको सेफ्टी के लिए कई सारे फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और 360 डिग्री कैमरा शामिल हैं। इन सभी एडवांस सेफ्टी फीचर्स की बदौलत यह कार न केवल स्टाइलिश और सस्ती है, बल्कि परिवार के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद ऑप्शन भी बन जाती है।

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!