GEM e2 Small EV सस्ती और अच्छी कारमें से एक। (सौ. Neno) 
ऑटोमोबाइल

भारत में जल्द दस्तक दे सकती है सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत सिर्फ ₹4.5 लाख से भी कम!

कुछ साल पहले टाटा मोटर्स ने देश को ‘लखटकिया कार’ टाटा नैनो दी थी। यह कार सिर्फ ₹1 लाख की कीमत में 4 लोगों के बैठने की सुविधा देती थी। हालांकि कुछ कारणों से यह कार मार्केट में ज्यादा सफल नहीं हो पाई।

सिमरन सिंह

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। जहां एक ओर BYD और Tesla जैसी इंटरनेशनल कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में धमाल मचा रही हैं, वहीं टाटा, महिंद्रा और मारुति जैसी देसी कंपनियां भी अपनी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर चुकी हैं। इस बीच एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार भी चर्चा में है जो इन सभी ब्रांड्स को किफायती कीमत में टक्कर दे रही है – GEM e2 Small EV।

टाटा नैनो: कभी थी सबसे सस्ती कार

कुछ साल पहले टाटा मोटर्स ने देश को ‘लखटकिया कार’ टाटा नैनो दी थी। यह कार सिर्फ ₹1 लाख की कीमत में 4 लोगों के बैठने की सुविधा देती थी। हालांकि कुछ कारणों से यह कार मार्केट में ज्यादा सफल नहीं हो पाई और इसका प्रोडक्शन बंद करना पड़ा। बावजूद इसके, लोगों की उम्मीदें अब भी जिंदा हैं कि टाटा नैनो का एक इलेक्ट्रिक वर्जन जल्द ही बाजार में आएगा।

GEM e2 Small EV: फीचर्स और रेंज

GEM e2 Small EV एक टू-सीटर इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 150 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड 35 मील प्रति घंटा (लगभग 56 किमी/घंटा) है। छोटे शहरों और दैनिक आवागमन के लिए यह कार एक शानदार विकल्प बन सकती है। सेफ्टी और डिजाइन के लिहाज़ से भी यह ईवी सराहनीय मानी जा रही है।

कीमत और उपलब्धता

GEM e2 Small EV की कीमत ₹4 लाख से ₹4.5 लाख के बीच बताई जा रही है। हालांकि यह कार अभी तक भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे भारत में पेश किया जाएगा। ऐसे में यह कार उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प बन सकती है जो कम बजट में इलेक्ट्रिक वाहन अपनाना चाहते हैं।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज