BMW F 450 RR Feature: BMW Motorrad ने अपनी नई F 450 RR सुपरस्पोर्ट बाइक को पेश किया है। इसे खास तौर पर उन राइडर्स के लिए बनाया गया है जो मोटरसाइकिल में तेज परफॉर्मेंस, सटीक हैंडलिंग और रेसिंग का अनुभव चाहते हैं। वहीं कंपनी ने इसको लेकर कहा है कि बाइक में 420cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो 48 hp की अधिकतम पावर पैदा करता है। इसका रेडी-टू-राइड वजन 177 किलोग्राम है।
साथ ही BMW F 450 RR को कंपनी की बड़ी RR बाइक, खासकर S 1000 RR, की डिजाइन फिलॉसफी से प्रेरित लुक दिया गया है। लेकिन यह अलग मॉडल है और इसका फोकस 48 hp वाली पावर कैटेगरी में स्पोर्टी राइडिंग अनुभव देना है।
BMW F 450 RR के बारे में बताए तो इसमें फ्यूल-इंजेक्टेड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है। यह 8,750 rpm पर 35 kW यानी 48 hp की पावर और 6,750 rpm पर 43 Nm का टॉर्क देता है। वहीं कंपनी बताती है कि 3,000 rpm पर ही अधिकतम टॉर्क का 80 फीसदी उपलब्ध हो जाता है जिससे कम इंजन स्पीड पर भी अच्छी खींच मिलने में मदद मिलती है।
इसमें 135-डिग्री क्रैंकपिन ऑफसेट और बैलेंस शाफ्ट दिया गया है। जिसको आसान भाषा में समझें तो यह सेटअप इंजन की पावर डिलीवरी और आवाज को खास बनाने के साथ वाइब्रेशन कम करने में मदद करता है। साथ ही बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स को भी देखता है।
BMW F 450 RR के डिजाइन की बात करें तो यह आगे से नीचे और पीछे से उठा हुआ रखा गया है। इसमें विंगलेट्स, LED लाइटिंग और RR सीरीज से प्रेरित फ्रंट डिजाइन मिलता है। साथ ही कंपनी ने बेहतर हैंडलिंग के लिए ट्यूबलर स्टील फ्रेम और 17-इंच के पहियों का इस्तेमाल किया है।
साथ ही सस्पेंशन के लिए आगे 43 mm KYB USD फोर्क और पीछे KYB मोनोशॉक दिया गया है। इसको Sport और M Sport वेरिएंट में स्पोर्ट सस्पेंशन मिलता है जिसमें फ्रंट फोर्क की रिबाउंड और कंप्रेशन डैम्पिंग एडजस्ट की जा सकती है।
इस बाइक में Rain, Road और Race राइडिंग मोड स्टैंडर्ड हैं। इसके अलावा ABS Pro, Dynamic Brake Control (DBC), Dynamic Traction Control (DTC) और इंजन ड्रैग टॉर्क कंट्रोल (MSR) भी दिए गए हैं। वहीं ABS Pro मोड़ पर बाइक झुकी होने की स्थिति में ब्रेकिंग के दौरान नियंत्रण बनाए रखने में मदद करता है।
BMW F 450 RR में 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। कंपनी इसको लेकर बताती है कि इसकी ईंधन खपत 3.8 लीटर प्रति 100 किलोमीटर है जिससे गणना के आधार पर रेंज 350 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। बाइक में 790 mm की सीट हाइट, हीटेड ग्रिप्स, 6.5-इंच TFT डिस्प्ले और USB-C पोर्ट भी मिलता है।
वहीं इसे Base, Sport, M Sport और M Sport with Innovation Package समेत चार वेरिएंट में पेश किया गया है। जिसके टॉप पैकेज में Easy Ride Clutch मिलता है जो क्लच के इस्तेमाल को आसान बनाता है। लेकिन भारत में इसकी कीमत और लॉन्च की जानकारी उपलब्ध होने पर ही घरेलू खरीदार इसकी वास्तविक स्थिति का आकलन कर सकती है।