Car in 40k Salary (Source. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

40,000 सैलरी वालों के लिए कौन सी कार रहेगी बेस्ट? गलत फैसला पड़ा महंगा तो बिगड़ सकता है पूरा बजट

40000 Salary Car: अब कार सिर्फ शौक नहीं बल्कि लोगों की जरूरत बन चुकी है। ऐसे में ऑफिस, फैमिली ट्रिप या रोजमर्रा का सफर सब के लिए कार जरूरी है। वहीं आपकी 40,000 की सैलरी में कौन सी कार आ सकती है।

सिमरन सिंह

Best 40000 Salary Car: अब कार सिर्फ शौक नहीं बल्कि लोगों की जरूरत बन चुकी है। किसी को ऑफिस जाना हो, फैमिली ट्रिप पर जाना हो या फिर रोजमर्रा का सफर आसान करना हो इन सभी चीजों के लिए लोग अपनी कार खरीदने के बारे में सोचते है। लेकिन अगर आपकी सैलरी करीब 40,000 रुपये तक महीना है तो कार खरीदने से पहले थोड़ा समझदारी से फैसला लेना आपके लिए जरूरी होगा। अगर आप जल्दबाजी में गलत कार चुनते है तो EMI, पेट्रोल और मेंटेनेंस का खर्च आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।

वहीं इसको लेकर एक्सपर्ट्स मानते हैं कि महीने की सैलरी का 15 से 20% से ज्यादा हिस्सा कार EMI में नहीं जाना चाहिए। ऐसे में देखा जाए तो 40,000 रुपये कमाने वाले व्यक्ति के लिए 7,000 से 10,000 रुपये तक की EMI वाली कार सुरक्षित विकल्प रहेगी।

बजट में ये कारें बन सकती हैं शानदार ऑप्शन

आप उन लोगों में से है जो पहली बार कार खरीद रहे हैं तो हैचबैक सेगमेंट आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प होगा क्योंकि इसमें माइलेज अच्छा मिलता है और मेंटेनेंस का खर्च भी कम रहता है। वहीं लिस्ट को देखे तो इसमें Maruti Suzuki WagonR, Maruti Suzuki Swift और Hyundai Grand i10 Nios जैसी कारें 40,000 की सैलरी वालों के लिए अच्छे विकल्प हैं। फीचर्स पर नजर डाले तो इनमें बेहतर माइलेज, कम सर्विस कॉस्ट और आसान EMI का फायदा मिलता है। इसके अलावा आपका डेली रन ज्यादा है तो CNG मॉडल लेना और भी फायदे का सौदा हो सकता है। जिससे आपके हर महीने फ्यूल पर होने वाला खर्च भी कम होगा।

सेकेंड हैंड कार भी हो सकती है समझदारी

आज के समय में यह भी देखा गया है कि लोग नई कार की बजाय सर्टिफाइड सेकेंड हैंड कार लेना पसंद कर रहे हैं। जो कम बजट में बेहतर मॉडल और फीचर्स दोनो देती है। ऐसे में देखा जाए तो 40,000 की सैलरी में अगर आप ज्यादा फाइनेंशियल प्रेशर नहीं चाहते तो अच्छी कंडीशन वाली सेकेंड हैंड कार लेना समझदारी भरा फैसला हो सकता है। क्योंकि इसकी डाउन पेमेंट और EMI दोनों कम होती है।

सिर्फ EMI नहीं इन खर्चों का भी रखें ध्यान

कार खरीदते समय कई लोग बस EMI देखकर कार खरीद लेते हैं लेकिन बाद में पेट्रोल, इंश्योरेंस, सर्विस और पार्किंग खर्च उनकी टेंशन बढ़ा देते हैं। ऐसे में कार खरीदने से पहले पूरा मासिक बजट जरूर बनाएं। जो आपको खर्चे का अंदाजा देगा। वहीं बता दें कि अगर आपकी इनकम स्थिर है और सेविंग्स भी हो रही हैं तभी कार लोन लेना सही रहेगा। वरना जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में भारी भी पड़ सकता है।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल