कंपनी के संस्थापक वांग चुआनफू (फोटो सोर्स -सोशल मीडिया) 
ऑटोमोबाइल

अब 5 मिनट में 400Km चलेगी आपकी ई-कार, जानें BYD की इस क्रांतिकारी तकनीक की पूरी डिटेल

Electric Cars: कंपनी ने दावा किया है कि EV गाडियों के मालिक चार्जिंग में उतना ही समय बिताएंगे, जितना किसी पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने में लगता है। इस तरह की टेक्नोलॉजी से ईवी मार्केट में क्रान्ति आ सकती है।

सौरभ शर्मा

बीजिंग: अगर चार्जिंग समय को लेकर आप भी चिंतित रहते हैं, तो अब ये चिंता खत्म होने वाली है। चीन की जानी-मानी कंपनी BYD ने एक ऐसी सुपर फास्ट चार्जिंग तकनीक पेश की है, जो इलेक्ट्रिक कार को सिर्फ 5 मिनट के चार्ज पर 400 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम बना देगी। हाल ही में शेनझेन में आयोजित एक इवेंट में कंपनी के फाउंडर वांग चुआनफू ने इस सुपर ई-प्लेटफॉर्म की घोषणा की। 1000 kW चार्जिंग स्पीड के साथ यह तकनीक कार मालिकों को चार्जिंग स्टेशन पर बिल्कुल उतना ही समय बिताने देगी, जितना पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने में लगता है।

BYD का यह सुपर ई-प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव साबित होगा। इसकी 1000 kW की चार्जिंग क्षमता टेस्ला की 500 kW स्पीड से दोगुनी है। इस तकनीक को सबसे पहले Han L EV सेडान और Tang L EV SUV मॉडल्स में देखा जाएगा, जो अप्रैल 2025 में लॉन्च होंगे। ये दोनों मॉडल 1000V हाई-वोल्टेज सिस्टम और 10C चार्जिंग सपोर्ट के साथ बाजार में आएंगे। Han L EV में 83.2 kWh की LFP बैटरी दी गई है, जो पहले से भारत में लॉन्च हुई BYD Sealion 7 SUV में भी मिलती है।

देशभर में 4000 सुपर-फास्ट चार्जिंग स्टेशन

BYD ने चीन में 4,000 से ज्यादा सुपर-फास्ट चार्जिंग यूनिट लगाने की योजना बनाई है। इन स्टेशनों के साथ-साथ एनर्जी स्टोरेज सुविधा भी होगी, ताकि कम बिजली क्षमता वाले इलाकों में भी 1,000 kW चार्जिंग सपोर्ट मिल सके।

महज 2 सेकंड में 0-100 किमी की रफ्तार

Han L EV और Tang L EV को 2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार हासिल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इनकी कीमतें 32 लाख से 42 लाख रुपये के बीच होंगी। यह तकनीक ग्लोबल EV बाजार में बड़ा बदलाव ला सकती है। दरअसल चीन की इस तकनीक ने पूरी दुनिया को पीछे छोड़ दिया है। इस तरह की टेक्नोलॉजी विकसित करने वाला चीन पहला देश बन गया है क्योकि 5 मिनट की चार्जिंग में 400 किमी की दूरी तय करने की कोई भी तकनीक अभी किसी के पास नहीं है। ईवी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले एलोन मस्क ने भी इस तरह की कोई टेक्नोलॉजी नहीं दी है।

INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दायर की गई

अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने लगाया लगाम! इलाज का खर्च सार्वजनिक करना हुआ अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करना कितना आसान? राहुल गांधी के मामले से समझिए कानूनी प्रक्रिया

जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संपत्ति को किया जब्त

दिवाली पर दिल्ली में पटाखे जलेंगे या नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट