Audi ने दिया भारी डिस्काउंट। (सौ. Audi) 
ऑटोमोबाइल

Audi ने घटाई कारों की कीमतें, ग्राहकों को मिलेगा 8 लाख तक का फायदा

Audi Luxury Car Offers: Audi ने भारतीय ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कई लोकप्रिय मॉडलों की कीमतों में भारी कटौती कर रही है। इस कटौती का फायदा ग्राहकों को इसमें लाखों का फायदा होता है।

सिमरन सिंह

Audi Discount Offers: लग्जरी कार ब्रांड Audi ने भारतीय ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपने कई लोकप्रिय मॉडलों की कीमतों में भारी कटौती कर रही है। इस कटौती का फायदा ग्राहकों को 2.6 लाख रुपये से लेकर 7.8 लाख रुपये तक मिलेगा।

GST 2.0 के बाद नई प्राइस लिस्ट

कंपनी ने बताया कि "GST 2.0 लागू होने के बाद हमने अपनी पूरी रेंज की कीमतों में संशोधन किया है।" इस बदलाव का सीधा लाभ अब ग्राहकों को मिलेगा। जो लोग लंबे समय से Audi खरीदने का सपना देख रहे थे, उनके लिए यह सही समय साबित हो सकता है।

  • कंपनी की एंट्री-लेवल SUV Q3 की शुरुआती कीमत अब 43.07 लाख रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 46.14 लाख रुपये थी।
  • फ्लैगशिप SUV Q7 की कीमत घटकर 1.10 करोड़ रुपये हो गई है, जो पहले 1.18 करोड़ रुपये थी।
  • इसके अलावा, अन्य SUV मॉडल्स जैसे Q5 और Q8 की कीमतों में भी आकर्षक कटौती की गई है।
  • सेडान सेगमेंट में भी ग्राहकों को फायदा मिलेगा। कंपनी ने Audi A4 और Audi A6 की कीमतों में भी कमी की है।

ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका

कीमतों में आई इस बड़ी कमी से लग्जरी कार मार्केट में हलचल मच गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऑडी का यह कदम भारत में उसकी बिक्री को और मजबूती देगा। कंपनी ने साफ किया कि यह कटौती स्थायी है और ग्राहकों को अब Audi की कारें पहले से ज्यादा किफायती दाम पर मिलेंगी। इससे खासकर उन ग्राहकों को फायदा होगा जो लंबे समय से लग्जरी कार खरीदने की योजना बना रहे थे।

ध्यान दें

Audi का यह फैसला लग्जरी कार मार्केट में बदलाव का संकेत है। भारी छूट और नई कीमतों के साथ, ग्राहकों को अब अपने सपनों की कार खरीदने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी