ऑटोमोबाइल

जुलाई में वाहनों की रिटेल सेल में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी, FADA ने जारी की रिपोर्ट

सुनीता पांडे

मुंबई: यात्री वाहनों, दोपहिया वाहनों और ट्रैक्टरों सहित सभी क्षेत्रों में मजबूत मांग के कारण जुलाई में वाहनों की खुदरा बिक्री 10 प्रतिशत बढ़ी। ऑटो डीलरों के संगठन FADA ने सोमवार को यह जानकारी दी।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया के मुताबिक, 'इस महीने वाहनों के ऑर्डर में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि उत्तर भारत में गंभीर मानसून प्रभाव और बाढ़ जैसी स्थितियों के कारण बिक्री प्रभावित हुई। जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, वाहनों की कुल बिक्री जुलाई 2022 में 16,09,217 यूनिट से बढ़कर जुलाई 2023 में 17,70,181 यूनिट हो गई। यात्री वाहनों की बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 2,84,064 इकाई हो गई, जो कि पिछले साल जुलाई 2022 में 2,73,055 इकाई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई महीने में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले साल की तुलना में इस साल आठ फीसदी बढ़कर 12,28,139 यूनिट हो गई, जो जुलाई 2022 में 11,35,566 यूनिट थी। पिछले महीने कमर्शियल वाहनों की खुदरा बिक्री साल-दर-साल दो प्रतिशत बढ़कर 73,065 हो गई। वहीं, तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री में 74 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई, तो ट्रैक्टर की बिक्री 21 फीसदी बढ़ी। 

AIMIM नेता महबूब अली की चाकू मारकर हत्या, 5-6 हमलावरों ने घेरकर किया हमला, हैदराबाद में सनसनी

Alert: पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का अलर्ट तो मैदानों में तबाही, 70 KM/h की रफ्तार से आने वाला है मानसून का चक्रवात

इश्क, बंटवारा और दर्द, पाकिस्तान से भारत आई लेखिका, जिसने सालों पहले कलम से समाज की बंदिशों को दी चुनौती

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?