वृश्चिक संक्रांति  (सोर्स- सोशल मीडिया)
ग्रह गोचर

Vrishchik Sankranti 2026: 16 नवंबर को सूर्य करेंगे वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानें महापुण्यकाल और पूजा विधि

Vrishchik Sankranti 2026 Date: जानें 16 नवंबर को सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश का समय, पुण्यकाल, महापुण्यकाल, सूर्य पूजा विधि और इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • 16 नवंबर 2026, सोमवार को मनाई जाएगी वृश्चिक संक्रांति।

  • शाम 7 बजकर 48 मिनट पर सूर्यदेव करेंगे वृश्चिक राशि में प्रवेश।

  • पुण्यकाल दोपहर 12:06 से शाम 5:27 बजे तक रहेगा।

  • महापुण्यकाल दोपहर 3:40 से शाम 5:27 बजे तक रहेगा।

  • इस दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देने और विशेष पूजा करने की है धार्मिक परंपरा।

  • 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करना माना जाता है शुभ।

Vrishchik Sankranti Surya Rashi Parivartan Time: हिंदू धर्म में संक्रांति का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। जब सूर्यदेव एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस दिन को संक्रांति कहा जाता है। सूर्य के तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करने की घटना को वृश्चिक संक्रांति कहते हैं। इस दिन सूर्यदेव की पूजा, अर्घ्य देने, स्नान और दान-पुण्य करने की परंपरा है।

वर्ष 2026 में वृश्चिक संक्रांति 16 नवंबर, सोमवार को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धापूर्वक सूर्य उपासना और जरूरतमंदों की सहायता करने से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की जाती है। आइए जानते हैं वृश्चिक संक्रांति की सही तारीख, सूर्य के राशि परिवर्तन का समय, पुण्यकाल, महापुण्यकाल और पूजा विधि।

जानें सूर्य के राशि परिवर्तन का समय

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 16 नवंबर 2026 को सूर्यदेव शाम 7 बजकर 48 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ वृश्चिक संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा।

  • दिन: सोमवार, 16 नवंबर 2026

  • सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश: 7:48 pm

  • पुण्यकाल: pm12:06 से 5:27 pm

  • महापुण्यकाल: 3:40pm से 5:27 pm तक

  • अभिजीत मुहूर्त: 11:44 am से 12:27pm तक

  • गोधूलि मुहूर्त: 5:27pm से 5:54pm तक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संक्रांति के पुण्यकाल और महापुण्यकाल में स्नान, सूर्य उपासना और दान करना विशेष फलदायी माना जाता है। सनातन धर्म में सूर्यदेव को ऊर्जा, प्रकाश और जीवन का आधार माना गया है। वृश्चिक संक्रांति के दिन सूर्यदेव की आराधना करने और उन्हें अर्घ्य देने की विशेष परंपरा है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पवित्र नदी में स्नान, सूर्य मंत्रों का जाप और जरूरतमंदों को दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

वृश्चिक संक्रांति पर कैसे करें सूर्यदेव की पूजा?

वृश्चिक संक्रांति के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद सूर्यदेव की उपासना करें।

सूर्य पूजा की सरल विधि:

  • सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें।

  • तांबे के लोटे में स्वच्छ जल भरें और उसमें लाल चंदन या रोली मिला लें।

  • सूर्योदय के समय पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

  • अर्घ्य देते समय 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें।

  • इसके बाद धूप-दीप जलाकर सूर्यदेव का ध्यान करें।

  • गुड़ या गुड़ से बनी खीर का भोग लगाएं।

  • अंत में सुख-शांति और परिवार की खुशहाली की कामना करें।

पूजा के लिए बताए गए सुबह के शुभ समय का पालन करने के साथ स्थानीय पंचांग के अनुसार मुहूर्त भी देख सकते हैं।

हादसा नहीं, साजिश थी... सोनिया गांधी की किताब में साबरमती अग्निकांड के जिक्र पर राकेश अस्थाना का बड़ा खुलासा

11 घंटे में 4 बार कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, क्या यह किसी बड़े खतरे का संकेत है?

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैलियों और प्रदर्शनों के लिए नया SOP तैयार, तय हुआ समय और भीड़ का दायरा

गोधरा कांड: CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का दावा- लालू यादव मुझे चाहते थे फंसाना

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन