आज का राशिफल 30 सितंबर 2026 (सौ. डिजाइन फोटो)
राशिफल

Aaj Ka Rashifal: वृषभ राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, तुला राशि वालों को राजकीय कार्यों में सफलता के योग

Daily Horoscope: 30 सितंबर 2026 को कई राशियों के लिए आय और मान-सम्मान के लिहाज से दिन शुभ रहेगा। तुला को राजकीय कार्यों में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ जातकों को यात्रा में सावधानी रखनी होगी।

अपूर्वा नायक

Daily Horoscope 30 September 2026: 30 सितंबर 2026 का दिन कई राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ, व्यापारिक विस्तार, पारिवारिक सहयोग और मान-सम्मान के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा।

कुछ राशियों को राजकीय कार्यों में सफलता और आय के नए साधन मिल सकते हैं, जबकि कुछ जातकों को स्वास्थ्य, यात्रा और साझेदारी के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। धार्मिक, सामाजिक और मांगलिक कार्यों को लेकर भी दिन शुभ रहने के संकेत हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों की धार्मिक कार्यों में रुचि और लगन बनी रहेगी। विलासिता की वस्तुओं का संचय हो सकता है। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में समय बीतेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को राजकीय कार्यों में खर्च करना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ प्राप्त होने के योग हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता होगी और कार्यों में सकारात्मकता आएगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का पारिवारिक सहयोग महत्वपूर्ण कार्यों को सफल बनाने में सहायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा रहेगा। स्त्री वर्ग की सलाह से सुख और सफलता प्राप्त होने के योग हैं। परिवार के सहयोग से निर्णय लेना लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को अनुकूल वातावरण में काम करने का अवसर मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं और मनोरंजन का लाभ प्राप्त होगा। लाभदायक समाचार मिलने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। लाभदायक अवसर प्राप्त होने के योग हैं। नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना उचित रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे और मानसिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मित्रता लाभदायक, उपयोगी और सुखद रहेगी। मित्रों का सहयोग महत्वपूर्ण कार्यों में मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों को राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के साधनों में वृद्धि होने के योग हैं। सम्मान प्राप्त होगा। आशा से अधिक उपलब्धि मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का पारिवारिक वातावरण सुखद और प्रसन्नतादायक रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। हालांकि, शारीरिक पीड़ा की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखना उचित रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के कृषि कार्यों में खर्च की योजना बन सकती है। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। योजनाओं का क्रियान्वयन होगा और प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यों को पूरा करने में अधिक श्रम करना पड़ सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को राजकीय कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। साझेदारी से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें। मांगलिक कार्यों को लेकर विचार-विमर्श होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय संयम बनाए रखना हितकर रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिश्रम वाले कार्यों में उचित परिणाम प्राप्त होंगे। यात्रा को टालना आपके लिए हितकर रहेगा। पदोन्नति को लेकर चर्चा होने के योग हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को धन प्राप्ति के लिए प्रयास करना पड़ेगा। मानसिक श्रम अधिक रहेगा। यात्रा के दौरान उठाईगीरों से सावधान रहना आवश्यक है। मेहनत के बाद यश और सम्मान प्राप्त होने के योग हैं।

व्यापार भविष्य

आश्विन कृष्ण चतुर्थी को भरणी नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, मोट, सरसों, अलसी, अरंडी, बिनौला, तेल और कपूर के भाव में तेजी का रुख रहने के संकेत हैं। कारोबारियों को बाजार की चाल को ध्यान में रखते हुए खरीद-बिक्री के निर्णय लेने चाहिए।

भाग्यांक- 1441

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा