धीरेन्द्र शास्त्री, फोटो - मीडिया गैलरी 
आर्टिकल

मुंबई: बागेश्वर धाम में महिलाएं परेशान, 50 औरतें पहुंचीं शिकायत लेकर थाने

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/मुंबई. जहां एक तरफ बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham) के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं इन दिनों मुंबई में बाबा का दरबार चल रहा है, जहां पर धीरेंद्र शास्त्री के काफी संख्या में समर्थक इस समय पहुंचे हुए हैं। लेकिन इन सबके बीच बाबा के दरबार से चोरी की घटनाएं सामने आई हैं,जिसकी शिकायत अब तक 50 से अधिक महिलाओं ने थाने में की है।

इसके साथ ही महिलाओं ने थाने में जाकर पुलिस को बताया है कि, बाबा के दरबार में किसी ने उनके मंगलसूत्र और सोने की चेन चुरा लिए हैं। इशार मीरा रोड थाने के पुलिस अधिकारियों की मानें तो, महिलाओं की शिकायत के आधार पर पुलिस की टीम इस घटना की जांच करेगी। वहीं, थाने पहुंची महिलाएं चोरी की घटना से मायूस दिखीं।

गौरतलब है कि इन दिनों बागेश्वर बाबा काफी चर्चा में हैं। दरअसल उन पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा है। गौरतलब है कि, यह पूरा आरोप नागपुर की जादू-टोना विरोधी नियम जनजागृति प्रचार-प्रसार समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने लगाया है। वहीं श्याम मानव के मुताबिक, बाबा सिर्फ और सिर्फ ढोंग रच रहे हैं। उनके पास कोई दैविक सिद्धियां नहीं हैं। इधर श्याम मानव की ओर से लगाए इन आरोपों का कई हिंदू संगठन भी परस्पर विरोध जता रहे हैं।

दरअसल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कुछ BJP नेताओं ने भी अपना समर्थन दिया है। वहीं खुद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी कई बार भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात दोहरा चुके हैं। वह अपने प्रवचनों में लोगों से इस संबंध में ऐसा अपील करते भी दिखाई दे रहे हैं। अभी हाल ही में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी बाबा के दरबार में पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से व्यक्तिगत मुलाकात भी की थी।

बता दें कि कुछ दिनों पहले, बाबा बागेश्वर धाम के कार्यक्रम श्री रामकथा में कलश यात्रा के दौरान भी ऐसी ही चोरी की घटना सामने आई थी। तब भी इस कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी हो गए थे। दरअसल इस कलश यात्रा में तब बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया था। हालांकि, खुद बागेश्वर धाम सरकार समिति के सदस्यों ने ही तब मौके से चोरी के आरोप में 'दो महिलाओं' को पकड़ा था।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज