-विनय कुमार
भारतीय क्रिकेट टीम के धांसू कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Captain Indian Cricket Team) मैदान पर इतिहास रचने और कीर्तिमानों की झड़ी लगाने के लिए खूब मशहूर हैं। लेकिन, अब मैदान के बाहर भी विराट कोहली तगड़े रिकॉर्ड बना रहे हैं। कोहली के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Virat Kohli Instagram) पर 150 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। और इस आंकड़े को छू ही विराट ने सोशल मीडिया के बाजार में भी लोकप्रियता का एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। अब विराट कोहली Instagram पर 150 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले एशियाई सेलेव्रिटी बन गए हैं। वहीं खेल की दुनिया के सबसे मशहूर और लोकप्रिय खिलाड़ियों की बात की जाए तो इस सूची में टीम इंडिया के धुरंधर कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) चौथे पायदान पर हैं।
सबसे ज्यादा Instagram Followers वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली से पहले के 3 टॉपर्स खिलाड़ी फुटबॉलर हैं। हां, क्रिकेटर्स की बात की जाए तो कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। फुटबॉल के उन 3 धाकड़ खिलाड़ियों की बात की जाए तो क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) 337 मिलियन फॉलोअर्स के साथ टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर हैं लियोनल मेसी (Lionel Messi) 260 मिलियन के साथ दूसरे पायदान पर, और नेमार (Neymar) 160 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
कौन है सबसे ज्यादा कमाने वाला इंडियन प्लेयर
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कट्टा विराट कोहली Instagram पर सबसे ज्यादा कमाने वाले मशहूर शख्सियतों की सूची में टॉप पर हैं। खबरों के मुताबिक, खेल की दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाला यह धुरंधर खिलाड़ी एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज करता है।
BCCI की तरफ से A+ Contract वाले इस खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) को भारतीय टीम की कप्तानी के लिए सालाना 7 करोड़ रुपए की सैलरी दी जाती है। इसके अलावा, IPL T20 TOURNAMENT में उनकी फ्रैंचाइजी 'Royal Challengers Bengaluru' (RCB) सालाना 17 करोड़ रुपए देता है।
इन सोर्सेस से भी होती है जोरदार कमाई
एडवर्टिजमेंट और कॉमर्शियल एड की शूट के के लिए विराट कोहली करीब 1 मिलियन यूएस डॉलर (Virat Kohli 1 Million US Dollar per day) के हिसाब से चार्ज करते हैं। इसके हिसाब से वे दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में भी गिने जाते हैं।
गौरतलब है कि विराट कोहली अपनी जिम चेन और फिटनेस सेंटर के बिजनेस में भी हैं। जिसका नाम 'चिजेल फिटनेस' (Chisel Fitness) है। Virat Kohli 'इंडियन सुपर लीग' की फ्रैंचाइजी 'एफसी गोआ' (FC GOA), IPTL में 'यूएई रॉयल्स' (UAE ROYALS) और 'प्रो रेसलिंग लीग' (PRO WRESTLING LEAGUE) की फ्रैंचाइजी 'बेंगलुरू योद्धा' (Bengaluru Yoddha) के सह-मालिक हैं। कप्तान कोहली ने हाल ही में 8-12 साल की उम्र के नन्हें बच्चों के लिए फिजिकल एक्टिविटी में रुचि जगाने और हेल्थ केयर के लिए काम करने वाली ऑनलाइन कम्यूनिटी स्टेपैथलॉन किड्स में भी शेयर लिया है।
2014 में कोहली ने इस इंडस्ट्री में भी रखा कदम
टीम इंडिया के धांसू कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) लंदन के टेक स्टार्ट अप स्पोर्ट 'कॉन्वो' (Convo) के भी मालिक हैं, जिससे नामचीन फुटबॉलर गैरेथ बेल (Gareth Bale) भी जुड़े हुए हैं। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से खेलप्रेमी एक दूसरे के साथ अपने पसंदीदा खेल को लेकर आपस में बातचीत कर सकते हैं। इसके अलावा हॉन्ग-कॉन्ग (Hong Kong) की एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी 'ज़ीवा' (Zeeva) के साथ अपनी प्राइवेट ऑडियो ब्रॉन्ड 'Muve Acoustics' भी लॉन्च किया है। यही नहीं, उन्होंने PUMA और One8 जैसे मशहूर ब्रांड्स के साथ भी पार्टनरशिप की है।
विराट कोहली (Virat Kohli) आज से करीब 7 साल पहले 2014 में फैशन बिजनेस में उतरे थे और अपना ब्रैंड 'Wrogn' लॉन्च किया था। इसके अलावा अपने नाम की ऑफिशल App ीप लॉन्च की, जो विराट कोहली के ब्रैंड से जुड़ी चीजों की खरीदारी आदि की जानकारी उपलब्ध कराता है।