File Photo 
आर्टिकल

ठाणे: अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के आरोपी को दी जमानत

राहुल गोस्वामी

ठाणे (महाराष्ट्र). महाराष्ट्र (Maharashtra) की एक अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के आरोपी को यह कहते हुए जमानत दे दी कि ‘‘सुनवाई से पहले की हिरासत को सुनवाई से पहले की सजा नहीं बना देना चाहिए।''

ठाणे (Thane) की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रचना तेहरा ने 27 अक्टूबर 2022 को रबाले से गिरफ्तार किए गए आरोपी को हाल ही में जमानत दे दी। अभियोजन पक्ष ने कहा कि घटना एक दुकान के बाहर शराब के नशे में किए गए झगड़े के दौरान हुई थी, जब आरोपी ने 20 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

न्यायाधीश ने आदेश में कहा, ‘‘मामले के तथ्यों पर गौर करने और ‘बार' में विरोधी पक्ष की ओर से दाखिल प्रतिवेदनों से स्पष्ट है कि आरोपी/आवेदक 27 अक्टूबर 2022 से हिरासत में है। जमानत एक नियम है। कारागार एक अपवाद। सुनवाई से पहले की हिरासत को सुनवाई से पहले की सजा नहीं बना देना चाहिए।'' 

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके का आज दिल्ली में तिरंगा प्रदर्शन, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू

सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ाने रद्द, एयर इंडिया और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, यात्रियों को मिलेगा रिफंड?

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट; सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक

Punganur Violence: मिधुन रेड्डी के काफिले पर हमला, TDP-YSRCP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत; आंध्र में भड़का तनाव

भगवंत मान की नाकामयाबी पर आगे आए अमित शाह, नशे और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब का चैलेंज, बोले- पूरी ताकत झोंक दूंगा