आर्टिकल

तेलंगाना मतदान का समय समाप्त, पांच बजे तक 63.94 प्रतिशत हुई वोटिंग

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: आज यानी 30 नवंबर को तेलंगाना (Telangana) की 119 विधानसभा सीटों (Assembly Election 2023) पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। यह मतदान आज  शाम 5 बजे तक होगा। इस राज्य में 3।17 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं। इनमें 8 लाख लोग आज पहली बार वोट डाल रहे हैं। वहीं नेशनल और स्टेट लेवल की कुल 109 पार्टियों के 2290 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इस चुनाव के नतीजे आगामी 3 दिसंबर को आएंगे। राज्य विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति-BRS, कांग्रेस और BJP के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

गौरतलब है कि तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल 16 जनवरी 2024 को खत्म होने वाला है। यहां बीते दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे और तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने तब सरकार बनाई थी। चंद्रशेखर राव दूसरी बार CM बने थे। इसी TRS का नाम अब BRS (भारत राष्ट्र समिति) हो गया है।साल 2018 में BRS को 88, कांग्रेस को 19 सीटें मिली थीं। वहीं, BJP के खाते में केवल एक सीट आई थी।

इधर स्टेट इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, इस बार राज्य में 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 511 केंद्र संवेदनशील हैं। ये सभी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगे हैं और नक्सल से प्रभावित हैं। सुरक्षा के लिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की 100 से ज्यादा कंपनियां तैनात की गई हैं। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात