File Photo 
आर्टिकल

Aadhaar को सेफ रखने का जानें नया तरीका, चोरी नहीं होगी आपकी जरूरी डिटेल्स

आप ऑफ लाइन भी आधार पर लॉक लगा सकते हैं। इसके लिए आपको UIDAI के दिए गए नंबर 1947 पर SMS करना होगा।

रंजन सिंह

नई दिल्ली. आधार कार्ड (Aadhaar card) आम नागरिक के लिए आज एक सबसे महत्वपूर्ण डाक्युमेंट है। आधार में हम से जुड़ी सारी जानकारी होती है। इसका इतेमाल सरकारी योजाना का लाभ और निजी कार्य के लिए किया जाता है। इसलिए इसे संभालकर रखना बेहद जरूरी है  UIDAI ने ऐसे में आपके आधार डेटा की चोरी न हो इसलिए लॉक/अनलॉक की सुविधा को शुरू की है। जिससे आप आधार की जानकारी को सुरक्षित रख सकेंगे। चलिए जानते हैं कैसे आप अपने आधार कार्ड की डिटेल्स को लॉक और अनलॉक कर सकते हैं।

UIDAI वेबसाइट के जरिए लॉक करें

  •  सबसे पहले आधार की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाएं।
  •  विंडो खुलते ही आधार ऑनलाइन सर्विस में तीन ऑप्शन दिखाई देंगे।
  •  इनमें सबसे आखिरी वाले Aadhaar Service में तीसरे नंबर पर Lock/Unlock Biometrics का ऑप्शन होगा।  इस पर क्लिक करें।
  •  ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक नया लिंक खुल जाएगा।   लिंक खुलते ही आपको अपना आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड डालना होगा।
  •  इसे डालने के बाद नीचे आ रहे सेंड OTP पर क्लिक करें।
  • इस पर क्लिक करते ही आधार नंबर के साथ रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) आ जाएगा।
  •  ओटीपी डालते ही आपका अकाउंट Login हो जाएगा।
  •  इसके बाद आपको अपना डेटा लॉक करने के लिए फिर से सिक्योरिटी कोड डालकर Enable पर क्लिक करना होगा।
  • यहां क्लिक करते ही आपके पास 'Congratulation! Your Biometrics Is Locked' लिखा मैसेज आ आएगा।

UIDAI  से अनलॉक कैसे करें 

  • सबसे पहले uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद आधार सर्विसेज के तहत आधार लॉक एंड अनल़ॉक सर्विस पर क्लिक करें।
  • अब लॉक UID पर क्लिक करें।
  • अब आपको 12 अंक का आधार नंबर (UID) डालना है। इसके बाद, आधार कार्ड में दिया गया है अपना पूरा नाम डालें। साथ ही, पिनकोड डालें।
  •  इसके बाद आपको सिक्योरिटी कोड (कैप्चा कोड) डालना है।
  • अब आपको सेंड OTP या इंटर TOTP पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप अपने मोबाइल पर आया वन-टाइम पासवर्ड (OTP) डालेंगे, आपका आधार नंबर लॉक हो जाएगा।
  • ऐसा ही प्रोसेस अपनाकर आप आधार नंबर को अनलॉक कर सकते हैं।

SMS से आधार करें Lock

आप ऑफ लाइन भी आधार पर लॉक लगा सकते हैं। इसके लिए आपको UIDAI के दिए गए नंबर 1947 पर SMS करना होगा। SMS में ‘GETOTP’ लिखकर स्पेस दें और अपने आधार के आखिरी 4 नंबर लिखकर 1947 पर भेजें। इसके बाद UIDAI आपके आधार को Lock कर देगा और आपको इसका SMS भी मिल जाएगा।

SMS से अन-लॉक कैसे करें 

आधार नंबर अनलॉक करने के लिए, आपके पास वर्चुअल आईडी होनी चाहिए। अपने मोबाइल से GETOTPLAST आपके आधार नंबर के अंतिम चार अंक लिखकर 1947 पर भेजें। इसके बाद अनलॉकिंग रिक्वेस्ट को भेजें। फोन से मैसेज लिखकर UNLOCKUIDLAST अपने आधार नंबर के अंतिम चार अंक और 6 अंकों का ओटीपी लिखकर 1947 पर भेजें। आपका आधार नंबर अनलॉक हो जाएगा।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

भारत में विदेशी निवेश का बदला समीकरण; जापान बना सबसे बड़ा निवेशक, दूसरे पायदान पर सिंगापुर

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा