File Photo 
आर्टिकल

अब लक्षद्वीप-अयोध्या जाना होगा सस्ता, 'स्पाइसजेट' जल्द शुरू करेगी फ्लाइट्स

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: जहां बीते कुछ समय से भारत और मालदीव (India-Maldives) के रिश्तों में तल्खी बढ़ चुकी है। ऐसे में अब भारत भर के पर्यटक अब मालदीव के बजाय लक्षद्वीप जाना पसंद कर रहे हैं। वहीं अब राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या के लिए भी उड़ानों की मांग बढ़ चुकी है। ऐसे में अब सस्ती हवाई सेवा देने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट (Spice Jet) के चेयरमैन और CEO अजय सिंह ने इन दोनों जगहों के लिए उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया है।

दरअसल अन्य मीडिया  की ख़बरों के मुताबिक अजय सिंह ने कहा कि उनकी लो कॉस्ट एयरलाइंस जल्द ही अब लक्षद्वीप आईलैंड के लिए फ्लाइट्स शुरू करने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या के लिए भी जल्द ही उड़ानें शुरू करने की बात कह दी है। ये सभी ऐलान एयरलाइंस की सालाना आम बैठक (AGM) के दौरान हुए हैं।

लक्षद्वीप-अयोध्या के लिए स्पाइसजेट की जल्द शुरू होगी उड़ान 

इस बाबत स्पाइसजेट के चेयरमैन और CEO अजय सिंह ने बीते बुधवार को कंपनी की AGM में शेयरधारकों से कहा पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप दौरे और भारत और मालदीव के विवाद के बीच लक्षद्वीप आईलैंड के लिए सर्च वॉल्यूम में कई गुना इजाफा है। ऐसे में सैलानियों के बीच लक्षद्वीप के लिए उड़ान की मांग को देखते हुए एयरलाइंस ने कनेक्टिविटी योजना के तहत अधिकार का इस्तेमाल करते हुए केंद्र शासित प्रदेश के लिए अपनी उड़ान शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही कंपनी ने अब अयोध्या के लिए उड़ान के लिए मांग को देखते हुए यहां के लिए भी फ्लाइट ऑपरेशन को जल्द ही शुरू करने की बात कही है।

लक्षद्वीप का जबरदस्त क्रेज 

दरअसल PM मोदी ने बीते हफ्ते लक्षद्वीप दौरे के बाद से यह आईलैंड अचानक ही बहुत चर्चा में आ गया था। इसके साथ ही PM मोदी ने इस खूबसूरत द्वीप की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके बाद मालदीव के कुछ मंत्रियों ने PM मोदी और भारत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच तल्खी बढ़ गई है और कई ट्रैवल वेबसाइट ने भी मालदीप के लिए की बुकिंग बंद कर दी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों से अब मालदीव के बजाय लक्षद्वीप जाने का भी अनुरोध किया जा रहा है। 

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO