आर्टिकल

पंजाब विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह, कहा- CBI करे मामले की जांच

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. आज सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह पंजाब विधानसभा के सामने धरने पर बैठ गए हैं। वहीं बलकौर ने आरोप लगाया कि, बीते 10 महीनों में वे कई बार पुलिस और प्रशासन के पास गए, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया गया। 

उन्होंने आगे कहा कि, जब तक सत्र चलेगा वे विधानसभा के बाहर ही बैठे रहेंगे। बलकौर ने आरोप लगाया कि, जांच भी कहां हो रही है? लोगों में गुस्सा है लेकिन हमारी सरकार क्यों नहीं सुन रही है? वहीं पिछले 10 महीनों में मैं कई बार पुलिस और प्रशासन के पास गया। मुझे आश्वासन दिया गया था। लेकिन यहां जो हो रहा है वह मेरे बच्चे की हत्या को ढकने के लिए किया जा रहा है। मेरे हिस्से में कुछ नहीं जा रहा है। इसलिए मुझे विधानसभा आना पड़ा।"

वहीं दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि, CBI को मामले की जांच करनी चाहिए... ये गैंगस्टर कौन है (मामले में गिरफ्तार), ये सिर्फ गुर्गे हैं। उन्होंने पैसे लिए और उसे गोली मार दी। मास्टरमाइंड, जिसने मेरे बेटे को निशाना बनाया, गोल्डी बरार के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है?

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन