आर्टिकल

आज से देशभर में OPD सेवाएं रहेंगी निलंबित, रेजीडेंट डॉक्टरों कर रहे 'हड़ताल'

राहुल गोस्वामी

नयी दिल्ली  ‘फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन' (FORDA) ने नीट-पीजी 2021 काउंसिलिंग कराने में कथित देरी के विरोध में शनिवार से अस्पतालों में बाहरी मरीज विभाग (OPD Services) की सेवाएं निलंबित करने का देशव्यापी आह्वान किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को लिखे पत्र में फोरडा ने कहा कि ‘‘पहले से काम का अत्यधिक बोझ'' झेल रहे देश के रेजीडेंट डॉक्टर्स (Resident Doctors) कोविड-19 महामारी फैलने के बाद से अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे हैं और उन्होंने नीट-पीजी काउंसिलिंग को लेकर उच्चतम न्यायालय में चल रही सुनवाई का कुछ सकारात्मक नतीजा आने की उम्मीद में 25 नवंबर तक धैर्यपूर्वक इंतजार किया।

उसने कहा, ‘‘बहरहाल, उनको शारीरिक और मानसिक कष्टों से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है और अदालत की अगली सुनवाई छह जनवरी 2022 को होगी। देशभर के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशंस (RDA) के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद काउंसिलिंग में बार-बार देरी और उसे स्थगित करने के विरोध में हमने शनिवार 27 नवंबर से बाहरी मरीज विभाग (OPD) सेवाएं निलंबित करने का फैसला लिया है।'' राम मनोहर लोहिया, लेडी हार्डिंग और राष्ट्रीय राजधानी के कुछ अन्य अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टर्स ने प्रदर्शन के तौर पर 27 नवंबर से ओपीडी सेवाएं निलंबित करने की घोषणा की है। 

मणिपुर में फिर भड़की जातीय हिंसा की चिंगारी, CM के सरकारी बंगले के बाहर शव छोड़ने से तनाव; भीड़ पर आंसू गैस

सीजेपी नेता की पेशी के बीच हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा, पुलिस के नोटिस के खिलाफ याचिका; बॉन्ड भरने से किया मना

सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की पेशी, रविवार को सुनवाई के दौरान क्यों फंसा था पेंच?

लंदन में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और PoK के झंडों के साथ दिखे कांग्रेस के झंडे, किरेन रिजिजू का तीखा हमला

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लाल कृष्ण आडवाणी, छाती में संक्रमण की वजह से थे भर्ती; अपोलो ने जारी किया बुलेटिन