आर्टिकल

पति नंदिश संधू संग तलाक पर छलका रश्मि देसाई का दर्द, कहा ‘मैं पूरी तरह से टूट गई थीं...’

रश्मि और नंदीश टीवी शो 'उतरन' के सेट पर मिले थे, दोनों को प्यार हुआ और इस कपल ने 2012 में शादी कर ली थी।

उज्वला धारपवार

Rashmi Desai's pain on divorce with husband Nandish Sandhu: बिग बॉस सीजन 14 की कंटेस्टेंट रह चुकी रश्मि देसाई (Rashami Desai) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। रश्मि जब 'बिग बॉस' (Bigg Boss) का हिस्सा बनी थी तब उन्होंने कई बार पर्सनल लाइफ में चल रहे तनाव को लेकर खुलासा किया था। एक बार फिर रश्मि देसाई अपना दर्द बयान करती दिखाई दी। हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में अभिनेत्री पति नंदीश संधू (Nandish Sandhu) से अपने तलाक के बारे में बात करती नजर आई। 

रश्मि देसाई ने अपने इंटरव्यू में बताया कि ‘मेरे लिए वह समय काफी तनावपूर्ण था और लोग मुझ पर ही शक करते थे। इस परेशानियों से बाहर निकलने की कोशिश में थी। मैं इस दौरान ऐसा बना रही थी, जो वाकई में मैं नहीं थी।‘ अदाकारा ने बताया ‘जब नंदिश संधू से मेरा तलाक हुआ थ तब हम दोनों का यह फैसला था। लेकिन मेरे साथ बिलकुल उल्टा हो रहा था  उस वक्त हर कोई मुझ पर ही शक कर रहा था। इस दौरान भले ही समाज हम दोनों को जज कर रहा था लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि ये दो लोगों के बीच का मामला था, जिसके लिए दोनों जिम्मेदार थे। खैर, हम दोनों ने अपने रिश्ते से मूव ऑन कर लिया है और मैं अब अच्छा कर रही हूं।‘ 

इंटरव्यू में रश्मि देसाई ने कहा ‘नंदिश संधू से तलाक के बाद मैं पूरी तरह से टूट गई थी। इसके बाद मुझे इस बात का एहसास हुआ कि मैंने अपने जीवन में बहुत जल्दी शादी का फैसला लिया। मैं आपको बता दूं मैं बहुत इज्जत के साथ अपने रिश्ते से बाहर निकली थी। रश्मि और नंदीश टीवी शो 'उतरन' के सेट पर मिले थे, दोनों को प्यार हुआ और इस कपल ने 2012 में शादी कर ली थी।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं