नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने मुंबई (Mumbai) में हो रहे एक कार्यक्रम में मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद करने की जोरदार मांग की है। जी हना उन्होंने यहां शिवाजी पार्क में हो रही एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी अधिक मात्रा में क्यों बजाया जाता है, समझ नाही आता ? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर हाई वॉल्यूम में हनुमान चालीसा बजाने वाले स्पीकर लगेंगे।"
इसके साथ ही ठाकरे ने कहा कि," मैं नमाज के खिलाफ कतई नहीं हूं लेकिन सरकार को मस्जिद के लाउडस्पीकर हटाने पर फैसला जरुर लेना चाहिए।" साथ ही ठाकरे ने कड़क होते हुए कहा, "मैं अभी चेतावनी दे रहा हूं। मैं प्रार्थना या किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं हूं। मुझे अपने धर्म पर गर्व है. लेकिन ये मस्जिद में लाउडस्पीकर का क्या प्रयोजन।"
इसके साथ ही उन्होंने अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'मुख्यमंत्री ने चुनावों के दौरान जिन ताकतों का विरोध किया था, उन्हीं के साथ गठबंधन कर सरकार चला रहे हैं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवेंद्र फडणवीस को हमेशा मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया था तब उद्धव ने कभी एक शब्द भी नहीं कहा। लेकिन वहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद ही उन्हें मुख्यमंत्री बनने और विपक्षी दलों के साथ गठबंधन करने का सुविचार आया।"
इसके साथ ही राज ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) पर भी हमला किया। उन्होंने NCPपर गठन के बाद से ही राज्य में जाति आधारित नफरत फैलाने का बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, "आज लोग राज्य में जाति के मुद्दों पर लड़ रहे हैं। हम कब इससे बाहर निकलेंगे और हिंदू बनेंगे?"
इसके साथ ही राज ठाकरे ने UP ओर योगी सरकार की बढ़ाई करते हुए कहा कि, "मुझे यह देखकर बहुत ज्यादा खुशी हुई कि उत्तर प्रदेश आज प्रगति कर रहा है। हम भी महाराष्ट्र में ऐसा ही विकास चाहते हैं। मैं जल्द अयोध्या जाऊंगा, लेकिन आज नहीं बताऊंगा कब, हाँ हिंदुत्व की भी बात जरुर करूंगा।"