Photo Credits-ANI Twitter 
आर्टिकल

प्रयागराज शूटआउट: CM योगी की असेंबली में खरी-खरी, कहा- माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/प्रयागराज. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, जहां बीते शुक्रवार को प्रयागराज में बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल की 2005 की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हुई निर्मम हत्या ने UP विधानसभा में CM योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बीच एक तीखी बहस छेड़ दी है। 

वहीं आज हुई इस बहस के दौरान सीएम आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर माफियाओं (अपराधियों) को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि, "उनको मिट्टी में मिला दूंगा।"

दरअसल कानून व्यवस्था को लेकर विधानसभा में CM योगी ने कहा कि, जिस अतीक अहमद के खिलाफ पीड़ित परिवारों ने मुकदमा दर्ज कराया। वह समाजवादी पार्टी के द्वारा ही पूरी तरह से पोषित माफिया है। अपने वक्तव्य के दौरान मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि, माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे। उन्होंने कहा कि हमने अतीक की कमर तोड़ने का ही काम किया है और ऐसे ही उन्हें मिट्टी में मिला देंगे।

जानकारी दें कि, उमेश पाल की बीते शुक्रवार को उनके प्रयागराज स्थित आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके एक गनर, जो भी गोलीबारी में घायल हुआ था, की बाद में एक अस्पताल में मौत हो गई थी। 

दरअसल पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे भाई खालिद अजीम को हराकर अपने चुनावी पदार्पण में इलाहाबाद (पश्चिम) विधानसभा सीट जीतने के महीनों बाद राजू पाल की हत्या कर दी गई थी। वहीं इस राजू पाल हत्याकांड में अतीक अहमद, उनके भाई और पूर्व विधायक अशरफ मुख्य आरोपी हैं। फिलहाल ये सभी आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं।

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026 LIVE: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

विजया दशमी पर लागू हो रहा भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौता, 21 सितंबर को हुई थी घोषणा

इंद्रप्रस्थ की रामलीला में PM मोदी करेंगे रावण दहन, सुरक्षा में तैनात किए गए 2,000 से अधिक जवान, 150 ड्रोन

हिंदी-चीनी भाई-भाई के नारे से युद्ध तक कैसे पहुंचे भारत और चीन, जानिए आखिर कहां हुई थी चूक

RSS 101 Years: राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ 40 अनुषांगिक संगठन कौन से है? जानिए कैसे काम करता है संघ परिवार