Photo - Instagram 
आर्टिकल

पहले इकरार अब इंकार! पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से किया मना, BJP से थे उम्मीदवार

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, जहां बीते शनिवार को BJP ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan sINGH) को आसनसोल (Asansol) से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था।  वहीं अब आज यानी रविवार 3 मार्च को उन्होंने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।  

इस बाबत उन्होंने उन्होंने बाकायदा ट्वीट कर कहा कि, "भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं।  पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारण वश आसनसोल से मैं चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा। " हालाँकि उनके कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। 

जानकारी हो कि, बीते शनिवार 2 मार्च को BJP ने आसनसोल सीट के लिए शनिवार को पवन सिंह के नाम का ऐलान किया तो, तब उन्होंने तुरंत ही इस बाबत पोस्ट करते हुए BJP आलाकमान को धन्यवाद दिया था।  उन्होंने लिखा था कि, "आसनसोल से मुझे लोकसभा उम्मीदवार बनाए जानेक के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के सभी माननीय महानुभावों का वंदन चंदन व अभिनंदन करते हैं।" हालाँकि अब वे यहां से चुनाव लड़ने से ही पीछे हो गए हैं। 

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें