Delhi metro File Photo 
आर्टिकल

दिल्‍ली मेट्रो में अब 'अश्‍लील हरकतें' करना पड़ेगा भारी, पुलिस-DMRC ऐसों की लेगी 'क्लास'

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली (Delhi) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के कोचों में अब पुलिस और DMRC के वर्दीधारी सुरक्षाकर्मी गश्त करेंगे। दरअसल मेट्रो में सवारियों के वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने यह फैसला किया है। पता हो कि, कुछ दिनों पहले मेट्रो में बिकनी पहनकर एक युवती मेट्रो में सफर करती हुई नजर आई थी। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद हर तरफ इसकी आलोचना हुई थी।

वहीं सोशल मीडिया पर सामने आए नवीनतम वीडियो में मेट्रो कोच के फर्श पर बैठे एक जोड़े को कथित तौर पर किस करते हुए दिखाया गया है। इसके बाद DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि ऐसी अश्लील गतिविधियों में शामिल होने से बचें। सूत्रों ने कहा कि, हाल ही में DMRC ने दिल्ली पुलिस को लिखा था कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों और मेट्रो कोचों के अंदर गश्त बढ़ाई जाए।

गौरतलब है कि, इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में अश्लीलता से जुड़े वीडियो के वायरल होने का सिलसिला खत्म नहीं होने पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने नए दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसके तहत यात्रियों से सफर के दौरान मर्यादित पोशाक और बर्ताव करने की अपील की गई थी। सफर में अश्लील हरकतों की सूचना मेट्रो या CISF को देने का अनुरोध किया गया था, ताकि कोई कार्रवाई हो सके। 

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा

आशुतोष रांका और सौरभ दास मामले में SEM कोर्ट ने बढ़ाई दो दिन की न्यायिक हिरासत

एक वेल्डिंग करता था, दूसरा सीख रहा था टाइल्स लगाना...टाइगर श्रॉफ केस में गिरफ्तार आरोपियों की क्राइम कुंडली